1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. गुरुवार का राशिफल: इन राशियों के लिए इस साल का आखिरी Thursday साबित होगा शुभ

गुरुवार का राशिफल: इन राशियों के लिए इस साल का आखिरी Thursday साबित होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2017 08:51 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 08:52 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज पूरे दिन, पूरी रात रवि योग रहेगा। रवि योग के दौरान किये गये सभी काम सफल होते हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका भविष्य।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज पैसे के लेन-देन से बचें। आज आप इनकम के सोर्स बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कुछ बड़े और अनुभवी लोगों से निवेश और सेविंग करने के नए तरीके पता चलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कंपनी या सरकार की तरफ से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस साल रिश्तेदार और दोस्तों से भी आर्थिक मदद मिलेगी। आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज उन चीजों को महत्व दें जो सही में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा।

मीन राशि
आपको काम की वजह से विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही नयी जमीन खरीदने का अवसर बन सकता है। आज नौकरी में तरक्की का योग बन रहा हैं। आमदनी और कारोबार के पक्ष में आपको बढ़िया नतीजे मिलेगें। आज दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी सुस्त हो, लेकिन जल्द ही आपको बेहतर मौके मिलने लगेगें। आज न केवल रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, बल्कि नए कार्य मिलने के अवसर बनेगें। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करेगें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल