1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के समय बच्चे कर रहे हैं बाहर खाने की ज़िद, तो घर पर बना दें चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, नोट करें रेसिपी

शाम के समय बच्चे कर रहे हैं बाहर खाने की ज़िद, तो घर पर बना दें चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 29, 2026 05:49 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 05:52 pm IST

शाम के समय अगर आपके बच्चे बाहर खाने की ज़िद पकड़े हुए हैं तो आप घर पर ही उनके लिए टेस्टी स्नैक्स बना सकती हैं। ख़ास बात यह है कि ही यह हेल्दी भी होता है क्योंकि इसे आपने घर पर बनाया है।

चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब रेसिपी,- India TV Hindi
चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब रेसिपी, Image Source : YOUTUBE - KRITIKA’S KITCHEN

अगर शाम के समय आपके बच्चे भी बाहर पिज़्ज़ा बर्गर खाने की ज़िद करने लगते हैं या फिर ऑन लाइन आर्डर की डिमांड करते हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपके लिए एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। आप र पर ही आसानी से पिज्जा ब्रेड बॉम्ब बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है और इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब लगता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह पिज्जा ब्रेड बॉम्ब की रेसिपी? 

पिज्जा ब्रेड बॉम्ब बनाने के लिए सामग्री

4-5 ब्रेड स्लाइस, 1 बड़ा चम्मच बटर, 2 बड़े चम्मच तेल, 1 इंच अदरक कटा हुआ, लहसुन की 2 कलियां कटी हुई, आधा लाल शिमला मिर्च, आधा हरी शिमला मिर्च, 1 उबला हुआ बड़ा आलू, 150 ग्राम चीज़, 2 बड़े चम्मच मेयोनेज़, 1 छोटा चम्मच सूखा ओरिगैनो, चीज़ के कुछ छोटे क्यूब्स, आधा छोटा चम्मच टोमैटो केचप

पिज्जा ब्रेड बॉम्ब बनाने की विधि

  • पिज्जा ब्रेड बॉम्ब बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें, फिर अदरक, लहसुन, लाल शिमला मिर्च और हरी शिमला मिर्च डालकर अच्छी खुशबू आने तक भूनें। अब उसमें कद्दूकस किया हुआ आलू डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएँ, फिर एक मिनट और पकाएं। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें, फिर इसमें चीज़, मेयोनेज़ और ओरिगैनो डालकर सब कुछ मिलाएँ और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

  • ठंडा होने पर फ्रिज से मिश्रण निकालें, फिर उसका एक हिस्सा लें और बीच में एक गड्ढा बनाकर चीज़ का छोटा क्यूब डालें, फिर इसे बंद करके गोला बना लें। बाकी मिश्रण से भी ऐसे ही गोले बना लें और इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।

  • बिना किनारे वाली ब्रेड स्लाइस लें और उसे हल्के से पानी में डुबोएँ। इसे थोड़ा फैलाएँ, फिर तैयार स्टफिंग के गोलों को इससे ढक दें और बाकी के साथ भी ऐसा ही करें। अब बॉम्ब को मीडियम गरम तेल में चारों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें।

  • जब वह पक जाए तब निकालकर अलग रख दें। अब पैन में थोड़ा बटर गरम करें और ओरिगैनो, कुटी हुई लाल मिर्च और धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें। तले हुए पिज़्ज़ा ब्रेड बॉम्ब इसमें डालें और अच्छी तरह कोट करें। पिज्जा ब्रेड बॉम्ब सर्व करने के लिए तैयार हैं। आप चाहें तो इसे कॉर्न और सब्जियों के साथ मिलाकर भी बना सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल