1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेड की ये क्रंची रेसिपी पिज़्ज़ा-बर्गर की कर देगी छुट्टी, स्वाद चखते ही टूट पड़ेंगे बच्चे, सिर्फ 2 मिनट में होगी तैयार

ब्रेड की ये क्रंची रेसिपी पिज़्ज़ा-बर्गर की कर देगी छुट्टी, स्वाद चखते ही टूट पड़ेंगे बच्चे, सिर्फ 2 मिनट में होगी तैयार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 09, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 04:05 pm IST

अगर शाम के नाश्ते में आपके बच्चों को कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप उनके लिए ब्रेड की यह शानदार रेसिपी ज़रूर बनाएं?

चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी- India TV Hindi
चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी Image Source : YOUTUBE

शाम की चाय के साथ अगर आपके बच्चे को कुछ टेस्टी और क्रंची खाने का मन कर रहा है? तो हम आपके लिए एक बेहद ही लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं। ब्रेड से बनी इस रेसिपी का स्वाद इतना शानदार होता है कि यह पिज़्ज़ा और बर्गर दोनों को पीछे छोड़ देगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रेड की 'चिली चीज टोस्ट'  रेसिपी। सिर्फ दो मिनट में तैयार होने वाली ये रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट बन जाएगी।इसका स्वाद ऐसा कि एक बार खाओ तो बार-बार बनाने का मन करे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं चिली चीज टोस्ट रेसिपी?

चिली चीज ब्रेड टोस्ट रेसिपी के लिए सामग्री:

मोज़रैला चीज - आधा कप, हरी मिर्च - 2-3, चिली फ्लेक्स - आधा छोटा चम्मच, ओरेगैनो - आधा छोटा चम्मच, ज़रा सा नमक, गर्म दूध - 1-2 बड़े चम्मच, बटर आवश्यकतानुसार, चार ब्रेड की स्लाइस

कैसे बनाएं चिली चीज ब्रेड टोस्ट रेसिपी?

  • पहला स्टेप: चिली चीज ब्रेड टोस्ट रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले ब्रेड की चार स्लाइस लें और उसपर हल्का बटर लगाएं।

  • दूसरा स्टेप: बटर लगाने के बाद ब्रेड पर मोज़रैला चीज अच्छी तरह से डालें।

  • तीसरा स्टेप: ध्यान रखें ब्रेड पर मोज़रैला चीज़ डालने के पहले उसे 1-2 बड़े चम्मच गर्म दूध में मैश कर लें। मैश करने के बाद उसे ब्रेड पर अच्छी तरह से फैलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब ब्रेड के ऊपर हरी मिर्च - 2-3, चिली फ्लेक्स - आधा छोटा चम्मच, ओरेगैनो - आधा छोटा चम्मच और ज़रा सा नमक डालें।

  • पांचवा स्टेप: अब, गैस ऑन कर के उसपर एक पैन रखें, जब पैन गर्म हो जाए तब उस पर बटर डालें और फिर दोनों ब्रेड की स्लाइस रखें और ढक दें। गैस की आंच मध्यम रखें।

  • छटवां स्टेप: 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। ब्रेड की स्लाइस को एक प्लेट पर निकालें। आपका गरमागरम चिली चीज ब्रेड की रेसिपी बनकर तैयार है। अब इसका लुत्फ़ उठायें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल