1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नल पर जमने वाला पानी का सफेद दाग भी है हेयर फॉल की एक वजह, डॉक्टर से जानें कैसे करें अपना बचाव?

नल पर जमने वाला पानी का सफेद दाग भी है हेयर फॉल की एक वजह, डॉक्टर से जानें कैसे करें अपना बचाव?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 28, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 10:04 am IST

हार्ड वाटर में बालों और स्कैल्प पर बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर बता रही हैं कि अपने हेयर को कमजोर होने से कैसे बचाएं

हार्ड वाटर से हेयर फॉल- India TV Hindi
हार्ड वाटर से हेयर फॉल Image Source : UNSPLASH

क्या आपके घर के नल, शॉवर या बाल्टी पर सफेद परत या दाग जम जाते हैं? बता दें, यह सिर्फ पानी के सूखने के निशान नहीं, बल्कि हार्ड वाटर का एक संकेत हैं। यह पानी आपके बालों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुष्या सरिन के अनुसार, हार्ड वाटर की वजह से बाल रूखे, बेजान हो सकते हैं जिससे उनके झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि, हर तरह का हेयर फॉल केवल हार्ड वाटर की वजह से नहीं होता, लेकिन यह समस्या को बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कारण है। ऐसे में आइए जानते हैं हार्ड वाटर से बालों को कैसे बचाया जा सकता है।

हार्ड वॉटर से कैसे करें बचाव?

  • नल पर वाटर सॉफ्टनर करें इंस्टॉल: अगर आपके घर में हार्ड वाटर आता है, तो नल या शॉवर पर वॉटर सॉफ्टन लगवाना एक अच्छा विकल्प है। इससे पानी में मौजूद कुछ मिनरल्स का प्रभाव कम करने में मदद मिलती है, जिससे बालों और स्कैल्प पर पड़ने वाला असर भी घट सकता है।
  • सल्फेट-फ्री शैम्पू का करें इस्तेमाल: डॉ. सरिन के अनुसार, हार्ड वाटर के संपर्क में आने वाले लोगों को सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बालों की प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है और स्कैल्प को जरूरत से ज्यादा ड्राई होने से बचा सकता है।

  • शैम्पू का ज़्यादा इस्तेमाल न करें: बार-बार शैम्पू करने से बालों का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है। अगर आप पहले से ही हार्ड वाटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जरूरत से ज्यादा शैम्पू करने से बाल और अधिक रूखे व कमजोर हो सकते हैं। इसलिए बालों की जरूरत के अनुसार ही शैम्पू करें।

  • हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाएं: हार्ड वाटर से बालों में ड्राइनेस बढ़ सकती है। ऐसे में सप्ताह में एक बार डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाने से बालों को नमी और पोषण मिल सकता है। इससे बाल मुलायम रहते हैं और टूटने की समस्या कम करने में मदद मिलती है।

  • अगर बालों का झड़ना लंबे समय तक जारी रहे, बाल तेजी से पतले होने लगें या स्कैल्प में खुजली, दर्द या लालपन जैसी समस्या हो, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। ऐसी स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच कराना जरूरी है, क्योंकि हेयर फॉल के पीछे हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, थायरॉयड, एनीमिया या अन्य चिकित्सीय कारण भी हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल