1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 मार्च 2018: 2 अशुभ योग, इन 5 राशियों के लिए संकट लेकर आएगा गुरुवार

राशिफल 29 मार्च 2018: 2 अशुभ योग, इन 5 राशियों के लिए संकट लेकर आएगा गुरुवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2018 06:28 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 06:28 pm IST

धर्म डेस्क: 29 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज अनंग त्रयोदशी है। आज गुरुवार होने के साथ-साथ मुसल और शूल नामक अशुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा जाएगा

horoscope 29 march thursday 2018
horoscope 29 march thursday 2018

मिथुन राशि
आज आपको कहीं से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। किसी जरुरी कार्य में रिश्तेदारों से सहायता मिलेगी। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है, दोस्त की सलाह जरूर लें। आज किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करने से बचें। बेसन के लड्डू बहते जल में प्रवाहित करें, आपके कार्य सफल होंगे।

कर्क राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, सारे महत्वपूर्ण कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। पैसों के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। साथ ही आप अपनी पुरानी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वक़ील से क़ानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के बिजनेसमैन को बिजनेस के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मां लक्ष्मी की अराधना करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल