धर्म डेस्क: आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन वसंत पंचमी मनाई जाती है। इसके साथ ही यायीजयद योग आज के दिन ये योग शुरू हो चुका है, ये योग सुबह 07:06 से शाम
04:25 तक रहेगा। इस समय आपको कानून संबंधी काम करना शुभ होगा। आज का दिन हर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा।
Related Stories
अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते है तो सुबह 07:14 पर शुरू हुआ था और शाम 07:29 तक रहेगा। आज का दिन हर राशि के लइए शुभ होगा। आज मां सरस्वती की पूजा करना शुभ साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।
मेष राशि
आज इनकम कम और खर्च ज़्यादा होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। परिवार में कोई मतभेद उभर सकता है। ऐसा होने पर आप परेशान हो सकते हैं। घर की किसी उलझन को सुलझाने के लिए जीवनसाथी से मदद लें। सेहत ठीक रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोजन लें। आज आप जो भी कार्य कर रहे है। उसके बारे में पॉज़िटिव नज़रिया रखें। ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। मां दुर्गा के मंदिर में मत्था टेकें, दुखों से छुटकारा मिलेगा।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कृषि से जुड़े लोगों को आज धनलाभ हो सकता है। फसल की बिक्री से मनचाही रकम मिल सकती है। जो लोग आज से कुछ नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज शुरू किए काम में सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। छात्र आज कॉलेज में पुराने प्रोजेक्ट को पूरा कर लें। नहीं तो रिज़ल्ट पर इसका खराब असर पड़ सकता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में