1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 07:50 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। बुधवार होने के साथ-साथ सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के कारण धृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद है। रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi

कुंभ राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। खुशियों की बारीश कभी भी हो सकती है। हो सकता है शाम तक कोई शुभ समाचार मिले जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आन- जाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

इस राशि की आविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज लाल रंग की शर्ट पहने तो करियर में साकारात्मक बदलाव आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाने से आपके घर में खुशियां बरकरार रहेगी।

मीन राशि
आज आपका मन रचनात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। हो सकता है किसी रचना की शुरुआत भी कर दें। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा कर लीजिए वरना प्रोफेशर से आपको डांट पड़ सकती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी।

इस राशि के राजनीतिक क्षेत्र से जूड़े लोगों को सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। लवमेट आज साथ में टाईम स्पेंड करेंगे। जिससे उनके रिश्ते मजबूत होंगे। मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से आपके पारिवारिक सदस्यों में सामंजस्य रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल