1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 07:50 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। बुधवार होने के साथ-साथ सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के कारण धृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद है। रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi

धनु राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुवात कर सकते है। साथ ही अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज दूसरों पर निर्भर न हो। बल्कि अपना काम स्वयं करें।

अगर आप सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहते है तो अपने विचारों को सबके सामने व्यक्त करें। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े है उनके लिए आज का समय अच्छा है किसी अकेडमी में एडमिशन ले सकते है। आज परेंट्स अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। हो सकता है कि आपके पेरेंट्स आपके उज्जवल भविष्य के लिए आपके गुरु से परामर्श ले। मां दुर्गा को दो सुपारी चढ़ाने से आपको सफलता हासिल होगी।

मकर राशि
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं।

आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाने से आपके खर्चे कम होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल