1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

राशिफल 28 मार्च 2018: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को बिजनेस और जॉब में मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 07:50 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। बुधवार होने के साथ-साथ सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के कारण धृति योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद है। रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI 28 march wednesday 2018 rashifal in hindi

तुला राशि
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन आज अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाऐंगे। साथ ही उन तरीकों को अपनाएं जो आपके लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ है। ऐसा करने से सफलता आपके कदम चूमेगी।

इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। लवमेट आज अपने पार्टनर को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते है। जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है। जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे।

इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग आज कोई नया वाहन खरीदना चाहते है तो उनके लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही मंदिर में पूजा करवाने भी जा सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने से तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल