1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. तुला वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

तुला वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 10:56 pm IST

तुला राशि वालों को आगे बढ़ने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं आपका दाम्पत्य जीवन थोड़ा तनाव भरा रहेगा।

libra yearly horoscope 2020- India TV Hindi
libra yearly horoscope 2020

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लव लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आचार्य इंदुप्रकाश से जानिए इस साल तुला राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति, करियर, दामपत्य जीवन, स्वास्थ्य और पढ़ाई कैसी रहेगी।

सबसे पहले बात करते है करियर की

तुला राशि वालों इस साल अपके करियर में अस्थिरता बनी रहेगी | आपको आगे बढ़ने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी , जिसका फल भी अपको, आपके अनुरूप जरूर मिलेगा | आपको आगे बढ़ने के लिये निरंतर नये अवसर मिलते रहेंगे | किसी अधिकारी से सहयोग लेने से अपकी बहुत सारी परेशानियां दूर हो जाएँगी | सफलता मिलने पर ज्यादा खुश होने के बजाय आगे भी मेहनत जारी रखें | इससे आपको और बेहतर परिणाम मिलेंगे | किसी विवाद की वजह से कार्यस्थल का माहौल ख़राब हो सकता है | आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए।

2020 में कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा | बिजनेस बढ़ाने के लिए उससे जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा | नये साल में आप अपनी सुख- सुविधाओं पर कुछ ज्यादा ही खर्चा कर सकते हैं, जिसके कारण अपकी सेविंगस नहीं हो पायेगी, बेहतर होगा खर्चों पर लगाम लगाएं | बच्चों की हायर एजुकेशन पर पैसा खर्च हो सकता है | प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं होगी | सारी चीज़ें अच्छे से देखकर ही फाइनल करें | लेकिन सैलरी आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल पायेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

2020 में कैसा रहेगा दाम्पत्य संबंध की?

इस वर्ष आपका दाम्पत्य जीवन थोड़ा तनाव भरा रहेगा | घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन करा सकते है | लव लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | गलतफहमिया भी अपके बीच आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है | अंत में परिणाम आपके हक़ में ही होगा | साल के मध्य में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा | पार्टनर को कोई गिफ़्ट देकर आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं | आप किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको संतान सुख भी मिल सकता है।

2020 में कैसा रहेगा स्वास्थ्य?

इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है | आपको अपने खानपान की आदतों में कुछ बदलाव करना चाहिए | सेहत को फिट रखने के लिये तेल-मसालों और बाहर के भोजन से आपको परहेज करना चाहिए | लापरवाही से आपकी पेट संबंधी परेशानी बढ़ सकती है | कोई पुरानी बीमारी आपका मूड खराब कर सकती है | काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है | अगर आपको शुगर है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही अपने जीवनसाथी की सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

2020 में शिक्षा में मिलेगी कामयाबी?

छात्रों के लिए ये नया साल फलदायी सिद्ध हो सकता है | पिछले साल में दी गई किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं | उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं| धैर्य से काम लेने पर शिक्षा संबंधी आपकी सभी परेशानियां अपने आप दूर हो जायेंगी | अगर आप घर से दूर किसी दूसरे शहर में जाकर पढ़ने का मन बना रहे हैं, तो इस वर्ष आपकी यह मनोकामना पूर्ण हो सकती है | आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

सिंह वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार यह साल करियर के लिए रहेगा उत्तम

मिथुन वार्षिक राशिफल 2020: नौकरी वालों के लिए थोड़ा मुश्किल होगा ये साल, जानें आचार्य इंदु प्रकाश से अन्य बातें

कर्क वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल पुरुष रहें थोड़ा संभलकर

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल