1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. फरवरी माह के आखिरी दिन शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

फरवरी माह के आखिरी दिन शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 02:29 pm IST

शुक्र के मेष राशि में इस गोचर से किस राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश

Venus transit aries on 29 february 2020
Venus transit aries on 29 february 2020

कुंभ राशि
शुक्र का यह गोचर आपके जन्मपत्रिका में तीसरे स्थान पर होगा | शुक्र के इस गोचर से आपके पास सब तरह के सुख-साधन होने के बावजूद भी आपको चैन नहीं मिलेगा | आपको रातों को नींद कम आयेगी | अपनी स्वयं की मदद से ही आपके काम सफल होंगे | 28 मार्च तक आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है | शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- महिलाओं का सम्मान करें और अपने से बड़ी महिलाओं के पैर छूकर उन्हें कुछ गिफ्ट करें |

मीन राशि
शुक का यह गोचर आपके जन्मपत्रिका में दूसरे स्थान पर होगा | शुक्र के इस गोचर से आपकी धन-सम्पदा में वृद्धि होगी | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी| लेकिन इस दौरान जीवनसाथी से आपको अधिक सहयोग प्राप्त नहीं होगा | संतान सुख पाने के लिये आपको कोशिशें करनी पड़ेंगी | शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये- मन्दिर में जाकर गाय के घी का दीपक जलाएं | साथ ही 2 किलो उबले हुए आलू में एक चुटकी हल्दी मिला कर गाय को खिलाएं |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल