1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सितंबर माह के पहले दिन ही शुक्र कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशियों की बिगड़ जाएंगी आर्थिक स्थिति और मैरिड लाइफ

सितंबर माह के पहले दिन ही शुक्र कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशियों की बिगड़ जाएंगी आर्थिक स्थिति और मैरिड लाइफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2018 09:18 am IST,  Updated : Aug 31, 2018 04:38 pm IST

1 सिंतबर की रात 11:29 पर शुक्राचार्य तुला राशि में भी प्रवेश करेंगे और 1 जनवरी, 2019 को रात 08:42 तक यहीं पर रहेंगे।जीवन में शुक्र का सबसे ज्यादा असर हमारे दाम्पत्य संबंधों पर पड़ता है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति पर होता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका राशि पर असर।

Venus transit on Libra 1 sepetember 2018
Venus transit on Libra 1 sepetember 2018

तुला राशि
शुक्राचार्य आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। पहला स्थान लग्न का, यानी स्वयं का होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको दूसरों की सहायता पाने के लिये थोड़ी मेहनत करनी होगी। आपके जीवनसाथी को भी इस दौरान कुछ परेशानी फेस करनी पड़ सकती है| आपको 1 जनवरी, 2019 तक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। गृहस्थ सुख पाने में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अतः 1 जनवरी, 2019 तक शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल पाने के लिए अपने नहाने के पानी में एक चम्मच दही डालकर नहाएँ, इससे आपके काम बनने लगेंगे।

वृश्चिक राशि
शुक्राचार्य आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको शैय्या सुख मिलेगा। आपको जरूरत के समय जीवनसाथी से मदद मिलेगी। आपको हर प्रकार के सुख-साधन प्राप्त होंगे। संतान से भी सुख मिलेगा। हालांकि 1 जनवरी, 2019 तक आपके खर्चों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। आपको फालतू की चीज़ों में पैसा लगाने से बचना चाहिए। साथ ही 1 जनवरी, 2019 तक अपनी शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए गऊ माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। इससे आपको परिवार का सुख मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल