1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सितंबर माह के पहले दिन ही शुक्र कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशियों की बिगड़ जाएंगी आर्थिक स्थिति और मैरिड लाइफ

सितंबर माह के पहले दिन ही शुक्र कर रहा है तुला राशि पर प्रवेश, इन राशियों की बिगड़ जाएंगी आर्थिक स्थिति और मैरिड लाइफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2018 09:18 am IST,  Updated : Aug 31, 2018 04:38 pm IST

1 सिंतबर की रात 11:29 पर शुक्राचार्य तुला राशि में भी प्रवेश करेंगे और 1 जनवरी, 2019 को रात 08:42 तक यहीं पर रहेंगे।जीवन में शुक्र का सबसे ज्यादा असर हमारे दाम्पत्य संबंधों पर पड़ता है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति पर होता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका राशि पर असर।

Venus transit on Libra 1 sepetember 2018
Venus transit on Libra 1 sepetember 2018

सिंह राशि
शुक्राचार्य आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस दौरान आपके पास चाहें कितनी ही धन-सम्पति हो, लेकिन आपको सुख की नींद पाने में परेशानी हो सकती है। आप अपनी बात को दूसरे से कहने में थोड़ा घबरा सकते हैं। आपको अपने अंदर कॉन्फिडेंस बनाये रखने की जरूरत है। साथ ही 1 जनवरी, 2019 तक आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए और शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सभी महिलाओं का सम्मान करें और रिश्ते में अपने से बड़ी महिलाओं का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि
शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको 1 जनवरी, 2019 तक आर्थिक रूप से किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी, बल्कि आपको धन का लाभ मिलेगा। आपके सामने धन लाभ के कई अवसर सामने आयेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। अतः 1 जनवरी, 2019 तक शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए दो सौ ग्राम गाय का घी मंदिर में दान करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल