1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 जनवरी को शुक्र कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों के दापत्यं जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

29 जनवरी को शुक्र कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों के दापत्यं जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 06:42 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आपके जीवन में शुक्र का सबसे ज्यादा असर हमारे दाम्पत्य संबंधों पर पड़ता है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर होता है। जानें राशिनुसार क्या पड़ेगा प्रभाव साथ ही जनाें बचने के उपाय।

Venus transit sagittarius
Venus transit sagittarius

मिथुन राशि
शुक्राचार्य आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपका स्वभाव दूसरों के प्रति नरम बना रहेगा। आपको इस दौरान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से आपके संबंध ठीक बने रहेंगे। उनकी सेहत भी इस दौरान ठीक रहेगी। साथ ही आपको परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान आपका अधिकतर समय बाहर यात्राओं में बीत सकता है। अत: 24 फरवरी तक शुक्र के शुभ फल बनाये रखने के लिए  माता-पिता का आशीर्वाद लें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
शुक्राचार्य आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके पास धन सामान्य रूप से बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको समय-समय पर अपने भाई-बंधुओं का सहयोग मिलता रहेगा। 24 फरवरी तक आपके परिवार की उन्नति होगी। हालांकि संतान पक्ष से आपको आशानुसार लाभ नहीं मिल पायेगा। तो आज से 24 फरवरी तक अपनी स्थिति ठीक बनाये रखने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए- घर की महिला अपने बालों में सोने के कलर का, यानी गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें।  इससे आपको अशुभ फलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल