Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अगस्त को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों की लाइफ में आएगी अड़चने

1 अगस्त को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों की लाइफ में आएगी अड़चने

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jul 25, 2018 03:15 pm IST, Updated : Jul 31, 2018 12:48 pm IST

शुक्र के कन्या राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या प्रभाव होंगे, उन्हें क्या शुभाशुभ परिणाम प्राप्त होंगे, शुक्र उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही शुक्र की शुभ स्थिति के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानइए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Venus transit virgo on 1 august 2018
Venus transit virgo on 1 august 2018

सिंह राशि
शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने पास उपलब्ध धन का अधिक लाभ नहीं मिल पायेगा। आपको अपने जीवनसाथी से भी अधिक सहयोग नहीं मिलेगा। साथ ही संतान का सुख पाने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन 1 सितम्बर तक अपना व्यवहार अच्छा बनाये रखने से आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके जीवन में जीवनसाथी के अलावा किसी और की एंट्री हो सकती है, लेकिन इस सबसे आपको बचकर रहना चाहिए। साथ ही शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये दो सौ ग्राम गाय का घी मन्दिर में दान करें, आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।

कन्या राशि
शुक्राचार्य आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। पहला स्थान लग्न का, यानी स्वयं का होता है। शुक्र का यह गोचर आपके लिये शुभ फलदायक होगा। 1 सितम्बर तक आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। साथ ही आपको हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा 1 सितम्बर तक आपको संतान और वाहन आदि का भी सुख मिलेगा। अतः शुक्र की इन सब शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिये 1 सितम्बर तक अपने नहाने के पानी में एक चम्मच दही डालकर नहाएं, इससे आपके सारे काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement