1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अगस्त को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों की लाइफ में आएगी अड़चने

1 अगस्त को शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों की लाइफ में आएगी अड़चने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2018 03:15 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 12:48 pm IST

शुक्र के कन्या राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वाले लोगों पर क्या प्रभाव होंगे, उन्हें क्या शुभाशुभ परिणाम प्राप्त होंगे, शुक्र उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही शुक्र की शुभ स्थिति के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानइए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Venus transit virgo on 1 august 2018
Venus transit virgo on 1 august 2018

तुला राशि
शुक्राचार्य आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको दूसरों की सहायता पाने के लिये थोड़ी मेहनत करनी होगी। 1 सितम्बर तक आपके जीवनसाथी को कुछ परेशानी फेस करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य भी ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। साथ ही गृहस्थ सुख पाने में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अतः शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 1 सितम्बर तक प्रतिदिन गऊ माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। इससे आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा।

वृश्चिक राशि
शुक्राचार्य आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सुंदरता बनी रहेगी। आपको धन का लाभ मिलेगा। अगर आप अपने हर काम जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे तो निश्चित रूप से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साथ ही 1 सितम्बर तक आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और आपकी बहुत दिनों से अधूरी पड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है। इस दौरान आप अपने बचपन को फिर से जीने की कोशिश में लगे रहेंगे। साथ ही आपका स्वभाव भी बार-बार बदलता रहेगा। अतः शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये- मन्दिर में चमेली का तेल दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल