1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. वृष वार्षिक राशिफल 2020: धनलाभ के साथ मिलेगा बेस्ट पार्टनर, जानें आचार्य इंदु प्रकाश से पूरा भविष्यफल

वृष वार्षिक राशिफल 2020: धनलाभ के साथ मिलेगा बेस्ट पार्टनर, जानें आचार्य इंदु प्रकाश से पूरा भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2020 02:23 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 02:23 pm IST

वृष राशि वालों इस वर्ष अगर आप सबके साथ मिलकर काम करेंगे, तो आपके लिए यह साल बेहद अच्छा रहेगा। 

TaUrus yearly horoscope 2020, yearly horoscope 2020- India TV Hindi
TaUrus yearly horoscope 2020

वृष राशि वालों इस वर्ष अगर आप सबके साथ मिलकर काम करेंगे, तो आपके लिए यह साल बेहद अच्छा रहेगा। आपकी किस्मत के मालिक 24 जनवरी को आपकी किस्मत के खाने में पहुंच जायेंगे। 30 साल बाद आपकी किस्मत का घर आबाद होगा और ढाई साल तक खुशियों कि फुलझड़ियां छूटती ही रहेंगी। सोने पर सुहागा तब होगा जब देवगुरू बृहस्पति 30 मार्च की ब्रह्मवेला में आपकी किस्मत के खाने को और भी ज्यादा आबाद करने पहुंच जाएंगे। हालांकि ये राशि गुरू की नीच राशि मानी जाती है, लेकिन कहावत है कि देवगुरू अपनी सबसे खराब परिस्थिति में भी दूसरों से बेहतर फल देते है।

वृष राशि की साल 2020 में आर्थिक स्थिति 

वृष राशि वाले जातकों को इस वर्ष आर्थिक लेन-देन थोड़ी सावधानी से करनी चाहिए, वरना उसका प्रभाव आर्थिक पक्ष पर भी पड़ सकता है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति का संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है। कर्ज़ लेने से बचें। इस वर्ष भूमि-भवन, जायदाद तथा वाहन से सम्बंधित कार्यों में अगर अच्छे से जांच कर निवेश करेंगे तो ही सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा में उच्चाधिकारियों का थोड़ा दबाव रहेगा।अप्रत्यक्ष रूप से आमदनी के अवसर प्राप्त हो सकते है अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो फायदा मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश से जानें इस राशि के जातको के बारे में क्‍या कहते हैं सितारे?

वृष राशि की साल 2020 में लव लाइफ और मैरिड लाइफ
इस वर्ष 23 सितम्बर के बाद आपको अपने दाम्पत्य जीवन में थोड़ी सावधानी बरतनी होंगी। लेकिन बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। पूरे वर्ष परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा। इस वर्ष के मध्य तक किसी नये रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। जिन लोगों की शादी अभी तक नहीं हुई है, उन्हें कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शांत मन से समस्याओं पर विचार किया जाये तो प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी और आप अपने पार्टनर के व्यवहार से काफी प्रभावित भी होंगे। आपको संतान सुख भी मिल सकता है।

हिन्दू कैलेंडर 2020: जानें नए साल में कब पड़ रहे हैं होली, ईद, दीवाली और नवरात्र सहित अन्य व्रत-त्योहार

वृष राशि की साल 2020 में स्वास्थ्य 
वृष राशि वाले जातकों का यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से संयुक्त रहेगा। जिन जातकों को कान्स्टीपेशन की तकलीफ है, उन्हें 23 सितम्बर तक खास ख्याल रखने की जरुरत है। नियमित दिनचर्या का पालन करना आवयश्क है। अपको शारीरिक आराम के साथ-साथ मानसिक आराम की भी जरुरत है। एसिडिटि की समस्या हो सकती है, अच्छा रहेगा कि आप संतुलित आहार लेते रहें। साथ ही अपने परिवार के लोगों को भी संतुलित आहार के लिये प्रेरित करें। सुबह-शाम टहलना या योग करना स्वस्थ के लिए अच्छा रहेगा।

वृष राशि की साल 2020 में शिक्षा 
स्टूडेंट्स को अपने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी प्राप्त हासिल होगी। पढ़ाई में एकाग्रता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जायेगी। अगर आपने कोई प्रतियोगिता परीक्षा दे रखा है, तो इस साल आपका परिणाम आपको खुश करने वाला होगा। जो छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष बेहतर परिणाम हासिल होंगे। विदेश में जाकर उच्च शिक्षा करने का सपना भी इसवर्ष पूरा होगा। आपकी संतान की शिक्षा में भी उन्नति होगी। कुल मिलाकर यह साल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन रहने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल