1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल ( 8 से 14 अक्टूबर 2018): जानें, कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह और किसके तारे होगें बुलंदी पर

साप्ताहिक राशिफल ( 8 से 14 अक्टूबर 2018): जानें, कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह और किसके तारे होगें बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 08, 2018 10:36 am IST,  Updated : Oct 08, 2018 11:01 am IST

साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 अक्टूबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा। जिससे कुछ राशियों को काफी लाभ मिलने के असार है। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

Weekly Horoscope 8 to 14 October 2018
Weekly Horoscope 8 to 14 October 2018

मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सुख भाव में रहेगा जिससे यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिये सुख व समृद्धि में वृद्धि लाने के संकेत कर रहा है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव में राशि स्वामी बुध सहित गुर व शुक्र के साथ रहेंगें। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं।

संतान व शिक्षा के मामले में समय अनुकूल रहने के संकेत कर रहा है। जल्द ही गुरु पंचम भाव से छठे घर में चले जायेंगें। सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा है तो इस समय आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। दुआ के साथ-साथ दवा भी असर करने लग सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा भी गुरु के साथ छठे स्थान में रहेंगें। वीकेंड पर जितना हो सके शरीर को आराम दें। अच्छा महसूस करेंगें। शत्रुओं पर आप हावि रह सकते हैं। साक्षात्कार का सामना करने वाले जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं।

कर्क राशि
इस सप्ताह के आरंभ में राशि स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। यह सप्ताह आपके लिये अपने आप को साबित करने वाला रह सकता है। अपने मजबूत और कमजोर पक्ष को जानकर आगे बढ़ें आपका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। प्रोफेशनली आपके लिये यह समय अनुकूल रहने की उम्मीद की जा सकती है। लंबे समय से रूके हुए कार्यों को पूरे करने के लिये यह सप्ताह सही रहेगा।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सुख भाव में गुरु, शुक्र व बुध के साथ चतुग्रही योग बना रहे हैं। सुख सुविधाओं का लुत्फ आप उठा सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन कर पंचम भाव में आ जायेंगें। इनके साथ-साथ चंद्रमा अंतिम दिनों में पांचवें होकर ही गोचर करेंगें।

कुल मिलाकर वीकेंड आपके लिये काफी रोमांटिक कहा जा सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उनकी किसी उपलब्धि पर आप गौरान्वित हो सकते हैं। यह उपलब्धि शिक्षा क्षेत्र में भी हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल