1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: मार्च माह का आखिरी सप्ताह, इन 7 राशियों को छोड़कर अन्य राशियां रहे संभलकर

Weekly Horoscope: मार्च माह का आखिरी सप्ताह, इन 7 राशियों को छोड़कर अन्य राशियां रहे संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 07:06 pm IST

6 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मीन राशिपरिवर्तित कर रहा है। मीन से मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। जिससे हर राशि के जातकों की लाइफ में प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही चंद्रमा भी राशिपरिवर्तित कर कर्क से कन्या राशि में जाएगा। जानिए अपना राशिफल...

Weekly horoscope 26 march to 1 april 2018 rashifal in hindi
Weekly horoscope 26 march to 1 april 2018 rashifal in hindi

सिंह राशि
सप्ताह की शुरुआत में ही शुक्र का परिवर्तन आपकी राशि से भाग्य स्थान में हो रहा है। भाग्य में शुक्र के आने सप्ताह का समय शानदार कहा जा सकता है। इस समय आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह के आरंभ में ही आपकी राशि से 12वें घर में चंद्रमा गोचररत होंगे जिससे शुरुआत थोड़ी खर्चीली रह सकती है। लेकिन इसी समय आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलने के आसार हैं।

सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा इस समय आप स्वास्थ्य के मामले में काफी अच्छा महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर भी आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाग्योन्नति के साथ-साथ कार्योन्नति की उम्मीद भी इस हफ्ते आप कर सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा दूसरे स्थान में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये धन का स्थान है। अंतिम दिनों में आपके लिये धन लाभ के आसार बन सकते हैं। यदि आपने किसी परियोजना में धन निवेश किया है तो लाभ मिल सकता है। यदि अभी तक नहीं किया है तो यह निवेश करने के लिये सही समय हो सकता है। वीकेंड अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर लाभ स्थान में हो रहा है जिसके संकेत हैं कि यह इस हफ्ते आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है। हालांकि सप्ताहारंभ में ही अष्टम भाव में शुक्र के प्रवेश करने से हो सकता है परिणाम अपेक्षानुसार न मिलें। बल्कि आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता इस हफ्ते पड़ सकती है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के 12वें घर में आने से आपके खर्चों में अनावश्यक रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक तौर पर भी यह समय आपके लिये थोड़ा चिंताएं देने वाला रह सकता है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे इसलिये सप्ताहांत पर सेहत का थोड़ा अतिरिक्त रूप से ध्यान रखें। अनाप-शनाप चीज़ों का सेवन न करें। दुर्व्यसनों से भी बचकर रहेंगें तो लाभ में रह सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि ध्यान व योग क्रियाओं के लिये समय निकालें राहत मिल सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल