1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: मार्च माह का आखिरी सप्ताह, इन 7 राशियों को छोड़कर अन्य राशियां रहे संभलकर

Weekly Horoscope: मार्च माह का आखिरी सप्ताह, इन 7 राशियों को छोड़कर अन्य राशियां रहे संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 07:06 pm IST

6 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मीन राशिपरिवर्तित कर रहा है। मीन से मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। जिससे हर राशि के जातकों की लाइफ में प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही चंद्रमा भी राशिपरिवर्तित कर कर्क से कन्या राशि में जाएगा। जानिए अपना राशिफल...

Weekly horoscope 26 march to 1 april 2018 rashifal in hindi
Weekly horoscope 26 march to 1 april 2018 rashifal in hindi

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये यह सप्ताह सौभाग्यशाली रह सकता है। आपको कोई अच्छी खबर इस हफ्ते मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में शुक्र के पांचवे स्थान में आने से संतान, शिक्षा व प्रेम के मामलों में आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

सप्ताहारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में रहेंगें वीकेंड की शुरुआत आपके लिये थोड़ी उबाऊ हो सकती है। हो सकता है काम पर जाने का आपका मन न हो। थके मन से काम करेंगें तो कार्यस्थल पर आपकी परफोर्मेंस प्रभावित हो सकती है।

हालांकि सप्ताह के मध्य दिनों में भाग्य में चंद्रमा के आने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय आप अपने फिल्ड मे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को नाम, शोहरत व पैसा मिल सकता है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में कर्मभाव में चंद्रमा रहेंगें। आपका पूरा फोकस वीकेंड के टारगेट पूरे करने में हो सकता है। आपके लिये सलाह है कि व्यावसायिक व्यस्तताओं के चलते घरेलू जिम्मेदारियों से भागने का प्रयास न करें। अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाये रखने का प्रयास करें।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिये यह सप्ताह लाभकारी रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगें। दांपत्य जीवन में आपको लाइफ पार्टनर की पूरी सपोर्ट रह सकती है। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये भी समय अच्छा कहा जा सकता है।

इस हफ्ते के शुरु में ही शुक्र भी अपनी राशि में परिवर्तन कर रहे हैं। आपकी राशि से शुक्र का गोचर चौथे स्थान में हो रहा है। शुक्र आपके लिये सुख-समृद्धि में वृद्धि करने के योग बना रहे हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगें। इस समय अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आप मानसिक रूप से थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का भाग्य में आना आपके लिये भाग्योन्नति के संकेत कर रहा है। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन इस हफ्ते बेहतर कही जा सकती है। अपने करीबियों दोस्तों व सगे संबंधियों का भी आपको इस हफ्ते सहयोग मिल सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल