1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मेष राशि वालें सजग रहें वहीं वृषभ-मिथुन थोड़ा सोच समझकर फैसले लें

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मेष राशि वालें सजग रहें वहीं वृषभ-मिथुन थोड़ा सोच समझकर फैसले लें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2018 01:56 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 01:56 pm IST

आज का दिन कई मायनों में खास है। किसी भी शुभ काम करने के लिए आज का दिन सही है। हिंदू कैलेंडर और हिंदू पंचांग के मुताबिक आज का दिन नई गाड़ी खरीदने या कोई भी व्यापार शुरू करने के लिए सही है।

saggitarious
saggitarious

धनु

सप्ताह की शुरुआत में आपको मानसिक आनंद और शारीरिक ढंग से स्फूर्ति का अहसास होगा। 4 और 5 तारीख का दिन शांतिदायक रहेगा। घर का प्रत्येक कार्य पूरा करेंगे। व्यावसायिक सफलता से संतोष प्राप्त होगा। आप अपने आसपास के माहौल को अधिक उन्नत बनाने के लिए और आरामदायक जीवन प्राप्त करने के लिए घर अथवा ऑफिस के सजावट में खर्च करेंगे अथवा आसपास में कलात्मक वस्तुएं रखने की संभावना है।

जीवन में सकारात्मकता का अहसास होगा। 6 और 7 तारीख के दिन आपको नौकरी अथवा व्यवसाय से बड़ा आर्थिक लाभ होगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक संकट दूर होगा।

किसी जगह से लोन प्राप्त हो सकता है कि निकटवर्ती व्यक्ति जरूरत के समय आर्थिक मदद के लिए आ जाएंगे। शत्रु और विरोधी आपके सामने नहीं टिक सकेंगे। 7 तारीख से दूसरे स्थान में शुक्र का भ्रमण सुख-सुविधा के साधनों की प्राप्ति कराएगा। उत्तम आर्थिक लाभ तथा उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त करेंगे। दांपत्यजीवन में आकर्षण बढ़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल