1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मेष राशि वालें सजग रहें वहीं वृषभ-मिथुन थोड़ा सोच समझकर फैसले लें

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मेष राशि वालें सजग रहें वहीं वृषभ-मिथुन थोड़ा सोच समझकर फैसले लें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2018 01:56 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 01:56 pm IST

आज का दिन कई मायनों में खास है। किसी भी शुभ काम करने के लिए आज का दिन सही है। हिंदू कैलेंडर और हिंदू पंचांग के मुताबिक आज का दिन नई गाड़ी खरीदने या कोई भी व्यापार शुरू करने के लिए सही है।

scorpip
scorpip

वृश्चिक

सप्ताह के आरंभ में चारों ओर से शुभ समाचार मिलेगा। स्थिति पूर्ण रुप से आपके पक्ष और नियंत्रण में रहेगी। कामकाज की व्यस्तता के बीचोंबीच आप परिवार के लिए भरपूर समय निकाल लेने में कामयाब रहेंगे। 6 और 7 तारीख के दिन घर में क्लेश हो सकता है।

मानसिक उलझन आपको गलत दिशा में भटका सकती है। आध्यात्मिक मामलों में ध्यान देकर आप अपने मन पर अंकुश रख सकेंगे। व्याकुलता की वजह से आपका लक्ष्य पर से ध्यान हटने का डर रहेगा। संतान और परिवार के लिए चिंतित रहेंगे।

आर्थिक रुप से उतार-चढ़ाव रहेगा। 7 तारीख से शुक्र के आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में भ्रमण करने से आपके लिए व्यवसाय में लाभदायी स्थिति रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी में पदोन्नति के क्षण रहेंगे। माता की सेहत अच्छी रहेगी। वैभवशाली जीवन का लुत्फ लेंगे। 8,9 और 10 तारीख के दौरान भाग्योदय होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल