1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Rashifal Saptahik 06 To 12 August 2018: अचानक इन 5 राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Rashifal Saptahik 06 To 12 August 2018: अचानक इन 5 राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2018 11:13 am IST,  Updated : Aug 06, 2018 01:23 pm IST

Saptahik Rashifal 6th to 12th August 2018: इस सप्‍ताह कई राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, वहीं कुछ राशि वाले ऐसे भी होंगे जिनके मान-सम्‍मान में कमी आएगी। जानें आपका कैसे बीतेगा यह सप्ताह।

Weekly horoscope 6 to 12 august
Weekly horoscope 6 to 12 august

सिंह राशि
सप्ताह के आरंभ में कर्मभाव में चंद्रमा के रहने से आप स्वयं को थका-थका महसूस कर सकते हैं। वीकेंड की छुट्टी के बाद कामकाज के लिये निकलना आपके लिये थोड़ा दुष्कर रह सकता है। दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है। बिना सोचे समझे खर्च करने की अपनी प्रवृति पर काबू रखें अन्यथा आगे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वाणी में विनम्रता रहने के आसार हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के पराक्रम में आने पर काम पर ध्यान दे सकते हैं। कार्य के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ सकती है। आप इस समय काफी ऊर्जावान रहेंगें। घर से लेकर दफ्तर तक आप अपने वरिष्ठ कर्मियों, अधिकारियों, सहयोगियों के प्रति आभारी रहेंगें।

सप्ताह के उतर्राध में 12वें भाव में चंद्रमा के आने से फाइनेशियल कंडीशन को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। विचारों में भी नकारात्मकता आ सकती है। नौकरी पर खतरा मंडराता हुआ महूसस हो सकता है। व्यवसायी जातकों के लिये समय अनुकूल रहने के आसार हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। स्वयं से प्रेम करने की प्रवृति बढ़ने के आसार हैं। नई नई जगहों पर यात्रा का विचार भी आप बना सकते हैं। हमारी सलाह है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में हो रहा है। इस समय आप थोड़ा व्याकुल तो रहेगें लेकिन बावजूद उसके किसी तरह की हड़बड़ी नहीं करेंगें। अनुशासित बने रहेंगें। अपनी भौतिक संसाधनों में सपन्नता से आप गौरवान्वित हो सकते हैं। इस समय काफी ऊर्जावान रहेंगें और चीज़ों को सीखने की एक ललक भी आपमें रहेगी।

सप्ताह के मध्य में कर्मभाव में चंद्रमा के आने से थोड़ा सुस्त हो सकते हैं। अपने भाई बहनों अथवा किसी खास दोस्त से सहयोग को लेकर भी असुरक्षित रहेंगें। कामकाज अथवा फाइनेंशियल दबाव से भी आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

सप्ताह के उतर्राध में लाभ घर में चंद्रमा के आने से संतुष्टि का भाव हो सकता है। अन्य प्राणियों के प्रति भी आप संवेदनशील रह सकते हैं। ललित कलाओं में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। घर से लेकर दफ्तर तक सम्मानित महसूस कर सकते हैं। सप्ताहांत पर दोस्तों को निमंत्रित कर सकते हैं।

लाइफ पार्टनर व बच्चों के साथ भी वीकेंड पर समय बिताने से आपको खुशी मिल सकती है। किसी खास क्षेत्र में ज्ञानार्जन के लिये भी प्रयासरत रह सकते हैं। प्रियजनों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझ सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल