1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 11:51 am IST,  Updated : May 07, 2018 11:53 am IST

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 7 से 13 मई के बीच चंद्रमा और बुध राशिपरिवर्तन कर रहे है। जिसके कारण शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण नौकरी में लाभ के साथ-साथ अचानक धनलाभ मिल सकता है। इसके साथ-साथ इस सप्ताह शनि और राहु के कारण विषयोग बन रहा है। जिसका अशुभ असर कुछ राशियों पर पडेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 7 to 13 may 2018
weekly horoscope 7 to 13 may 2018

मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा अष्टम भाव में मंगल के साथ विचरण कर रहे हैं। मंगल के साथ अष्टम चंद्रमा होने से यह समय आपके लिये आक्समिक लाभ मिलने के संकेत कर रहा है। रोमांटिक लाइफ भी शानदार रहने की संभावना की जा सकती है। हालांकि इस समय आपको इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी की आप अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें। शादीशुदा जातक विवाहेतर संबंधों से बचकर ही रहें तो बेहतर रहेगा। कहीं ऐसा न हो कि क्षणिक सुख के लिये आप अपनी लाइफ में लंबे समय की कोई मुसीबत मोल ले लें।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के भाग्य स्थान में आने पर आपको भाग्य का साथ मिलने के आसार हैं। इसी समय आपकी राशि के स्वामी बुध भी आपकी राशि से लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। यह समय आपके लिये काफी लाभकारी रहने के आसार हैं। अभी तक जिन कार्यों में, संबंधों में किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस कर रहे थे वह दूर हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा कर्म भाव में गोचररत होंगे। इस समय आपके कामकाजी जीवन में तेजी आने के आसार हैं।

कर्क राशि
इस हफ्ते की शुरुआत में राशि स्वामी चंद्रमा, मंगल के साथ आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रह सकते हैं। रचनात्मक कार्यों की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है। कामकाजी जीवन में सफलता के आसार भी नज़र आ रहे हैं हालांकि प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौति भी पको मिल सकती है।

सप्ताह के मध्य में बुध का परिवर्तन आपकी राशि से कर्मभाव में हो रहा है। यदि किसी नई परियोना में निवेश करने के इच्छुक हैं या फिर किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिये उचित कहा जा सकता है। आपके जहन में धन कमाने के नये-नये आइडियाज़ आ सकते हैं। हमारी सलाह है कि बहकावों में आने और ख़याली पुलाव पकाने से बचने का प्रयास करें।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा अष्टम रहेंगें इसलिये अपनी सेहत को लेकर भी आपको सजग रहना चाहिये। सप्ताह के अंतिम दिनों में भाग्य के चंद्रमा आपको वीकेंड पर कोई सौगात दे सकते हैं। भाग्य का साथ आपको मिलने के आसार हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल