1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 11:51 am IST,  Updated : May 07, 2018 11:53 am IST

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 7 से 13 मई के बीच चंद्रमा और बुध राशिपरिवर्तन कर रहे है। जिसके कारण शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण नौकरी में लाभ के साथ-साथ अचानक धनलाभ मिल सकता है। इसके साथ-साथ इस सप्ताह शनि और राहु के कारण विषयोग बन रहा है। जिसका अशुभ असर कुछ राशियों पर पडेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 7 to 13 may 2018
weekly horoscope 7 to 13 may 2018

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। जो कि आपके व्यय का स्थान है। कुल मिलाकर सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहने के संकेत हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि में आ जायेंगें इस समय आपका मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। हो सकता है आप अपने छोटे भाई बहनों के लिये चिंतित रहें। क्योंकि इसी समय आपकी राशि से तीसरे भाव में बुध आ जायेंगें।

जो जातक किसी प्रोफेशनल कोर्स को करने के इच्छुक हैं उन्हें भी अपनी पंसंद के संस्थान में दाखिला मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अपनी हेल्थ और वेल्थ पर ध्यान रखने की आवश्यकता भी रहेगी। हालांकि अंतिम दिनों में चंद्रमा दूसरे स्थान में रहेंगे जिससे कि संभावनाएं हैं कि आप फाइनेंशियली थोड़ा अच्छा फील करें। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन भी सुधरने के आसार हैं। वीकेंड पर परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।

मीन राशि
इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से लाभ स्थान में हो रहा है जिस कारण आपके लिये यह सप्ताह लाभकारी रहने के आसार हैं। आपके कामकाजी जीवन में तेजी रहने के आसार हैं। परिवार में बड़े बुजूर्गों व कार्यस्थल पर वरिष्ठ कर्मियों का आशीर्वाद बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि इस समय मंगल भी लाभ घर में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा ग्यारहवें स्थान से 12वें में आ जायेंगें। संभव है आपके खर्चों में इजाफा हो। हालांकि इसी समय आपकी राशि से बुध धन भाव में जा रहे हैं जो कि आपके लिये धन लाभ के संकेत भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके उत्साह में वृद्धि करने वाला रह सकता है।

आप अपनी कम्यूनिकेशन स्किल को भी बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद कर कर सकते हैं। यदि किसी परियोजना में निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। सप्ताहांत में चंद्रमा आपकी ही राशि में आयेंगें इस समय आप अपने मूड में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल