1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 16 से 22 जुलाई: सप्ताह के शुरुआत में ही सूर्य का राशिपरिवर्तन, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

साप्ताहिक राशिफल, 16 से 22 जुलाई: सप्ताह के शुरुआत में ही सूर्य का राशिपरिवर्तन, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 06:33 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 06:33 pm IST

सूर्य ने राशि परिवर्तित करके कर्क राशि पर प्रवेश किया। जो कि इसी राशि पर पूरे 1 माह रहेगा। इस 1 माह में कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। यह सप्ताह स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने के संकेत कर रहा है। जानिए आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

 16 to 22 july 2018 weekly rashifal
Image Source : INDIATV 16 to 22 july 2018 weekly rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिये यह सप्ताह किसी बड़ी खरीददारी या बड़े निवेश के संकेत कर रहा है। हमारी सलाह है कि यदि आप ऐसी कोई योजना बना रहे हैं तो अच्छे से विचार विमर्श करने के पश्चात ही किसी निर्णय पर पंहुचे।

दरअसल सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि के स्वामी सूर्य 12वें घर में बुध व राहू के साथ आ रहे हैं। वहीं चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण कर रहे हैं। ऐसे में हो सकता है आप कोई फैसला लेने में हिचकिचाहट महसूस करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना भी आपके लिये लाभकारी रह सकता है। जल्दबाजी से इस समय बचें तो बेहतर रहेगा।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा पराक्रम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि सप्ताहांत कुछ खास रहने के संकेत कर रहे हैं। इस समय आप सुख सुविधा की किसी वस्तु को जुटा सकते हैं। घर या गाड़ी खरीदने के लिये लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस समय कामयाबी मिल सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर 12वें भाव में हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत खर्चीली रह सकती है। घर पर कोई कीमती चीज़ खरीद कर ला सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में ही सूर्य लाभ घर में बुध व राहू के साथ गोचर करने लगेंगे जोकि इस सप्ताह के लाभकारी रहने के संकेत भी कर रहे हैं। आप खर्च करने में किसी भी प्रकार की झिझक इस समय महसूस नहीं करेंगें।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में रहेगा। इन दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके अंदर अहंकार की भावना बलवती रह सकती है इससे बचने का प्रयास करें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा धन भाव में आ जायेंगें। यह आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। वीकेंड आपके लिये उत्साहजनक रहने की उम्मीद कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मौजमस्ती भरा समय बिता सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल