1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 16 से 22 जुलाई: सप्ताह के शुरुआत में ही सूर्य का राशिपरिवर्तन, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

साप्ताहिक राशिफल, 16 से 22 जुलाई: सप्ताह के शुरुआत में ही सूर्य का राशिपरिवर्तन, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 06:33 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 06:33 pm IST

सूर्य ने राशि परिवर्तित करके कर्क राशि पर प्रवेश किया। जो कि इसी राशि पर पूरे 1 माह रहेगा। इस 1 माह में कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। यह सप्ताह स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने के संकेत कर रहा है। जानिए आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

 16 to 22 july 2018 weekly rashifal
Image Source : INDIA TV 16 to 22 july 2018 weekly rashifal

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा लाभ घर में रहेंगें जिससे यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहने के योग बन रहे हैं। वहीं सप्ताह की शुरुआत में ही सूर्य भी आपकी राशि से कर्मभाव में बुध व राहू के साथ त्रीग्रही योग बना रहे हैं। आपके कामकाजी जीवन में इस सप्ताह तेजी रहने के आसार हैं। काम का अतिरिक्त भार आप पर आ सकता है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा 12वें घर में गोचर करेंगें। मध्य दिनों में आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर या गाड़ी के लिये जो जातक लंबे समय से प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। आपका मिज़ाज कुछ बदला-बदला लग सकता है। इस समय आप किसी खास के विचारों से भी प्रभावित हो सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। व्यवसायी जातक कोई खास डील पक्की कर सकते हैं। अतीत में की गई किसी इन्वेस्टमेंट से लाभ भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में रहेंगें जिसके संकेत हैं। कामकाज का दबाव सप्ताह की शुरुआत में ही महसूस कर सकते हैं। हालांकि हो सकता है यह दबाव पिछले समय से अधूरे चल रहे कुछ कार्यों को पूरे करने का हो। किस्मत इस हफ्ते आपका साथ दे सकती है। धन लाभ के योग भी आपके लिये बन सकते हैं।

दरअसल सूर्य का गोचर इस सप्ताह के आरंभ में ही भाग्य स्थान में हो रहा है जहां वे बुध व राहू के साथ होंगे। सप्ताह के मध्य में लाभ घर में चंद्रमा आपके लिये लाभ प्राप्ति के योग बना रहे हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा व्यय भाव में आ रहे हैं किसी बड़ी खरीददारी को आप अंजाम दे सकते हैं। इस समय धन निवेश करने की योजना आप बना रहे हैं तो पहले अच्छे से विचार-विमर्श करें उसके बाद आगे बढ़ें। सप्ताहांत पर चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे। हो सकता है आप निर्णय लेने में थोड़ी झिझक महसूस करें ऐसे में किसी करीबी या अनुभवी दोस्त की सलाह आपके काम आ सकती है। नियमित योग व व्यायाम से आप शारीरिक व मानसिक तौर पर तंदुरुस्त रह सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल