1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 16 से 22 जुलाई: सप्ताह के शुरुआत में ही सूर्य का राशिपरिवर्तन, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

साप्ताहिक राशिफल, 16 से 22 जुलाई: सप्ताह के शुरुआत में ही सूर्य का राशिपरिवर्तन, इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 06:33 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 06:33 pm IST

सूर्य ने राशि परिवर्तित करके कर्क राशि पर प्रवेश किया। जो कि इसी राशि पर पूरे 1 माह रहेगा। इस 1 माह में कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। यह सप्ताह स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने के संकेत कर रहा है। जानिए आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

 16 to 22 july 2018 weekly rashifal
Image Source : INDIA TV 16 to 22 july 2018 weekly rashifal

कुंभ राशि
इस हफ्ते की शुरुआत में ही आपकी राशि से छठे घर में सूर्य बुध व राहू के साथ विचरण करेंगें। आपसे इर्ष्या रखने वाले कुछ लोग आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता इस हफ्ते रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेंगें।

रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। हाल ही में आपकी अपने साथी से किसी बात को लेकर अनबन हुई है तो यह समय आप दोनों को करीब लेकर आ सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के अष्टम होने से सप्ताह की शुरुआत में हल्कि लग रही बिमारी इस समय आपको अपनी गिरफ्त ले सकती है। वायरल से बचने का प्रयास करें।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। भाग्य का इस समय आपको अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर कर्मभाव में रहेगा। सप्ताहांत पर कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। नौकरी में परिवर्तन के लिये प्रयासरत जातकों को कोई ऑफर लेटर मिल सकता है।

मीन राशि

आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर सप्ताह के आरंभ में छठे घर में रहेगा जिससे संभव है आपका आत्मबल भी मजबूत रहे। इस समय आप अपनी कम्यूनिकेशन स्किल में भी एक बेहतर बदलाव महसूस कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही सूर्य के राशि बदलकर पंचम भाव में बुध व राहू के साथ आने से संतान, शिक्षा व संबंधो को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगें। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग इस हफ्ते मिल सकता है। हालांकि सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा के अष्टम भाव में आने पर अपनी सेहत में उतार चढ़ाव देख सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी दिक्कतों से दो चार होना पड़ सकता है। खान-पान व साफ-सफाई का ध्यान रखें।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। सप्ताहांत पर किसी बड़ी मुश्किल से निजात मिलने से खुद को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल