Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 जुलाई: जुलाई माह का आखिरी सप्ताह, इन राशियों के लिए होगा शुभ

साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 जुलाई: जुलाई माह का आखिरी सप्ताह, इन राशियों के लिए होगा शुभ

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jul 23, 2018 09:40 am IST, Updated : Jul 23, 2018 09:40 am IST

साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 जुलाई: जुलाई के आखिरी हफ्ते में ग्रहों की स्थिति बेहद ही खास होने जा रही है। इस हफ्ते सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

23 to 29 july weekly horoscope
Image Source : INDIA TV23 to 29 july weekly horoscope

मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान में गोचर कर रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में समय आपके लिये अच्छा कहा जा सकता है। अपने आप पर आपका भरोसा बढ़ेगा। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगें। लोगों को अपनी बात समझाने के तरीके में भी आप सुधार महसूस करेंगें। आप देखेंगें कि लोग आपकी बातों से प्रभावित हो रहे हैं। इस हफ्ते सूर्य आपकी राशि से धन भाव में बुध व राहू के साथ रहने से हो सकता है आपको अपेक्षित धन लाभ न मिले।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं। लाइफ पार्टनर की सपोर्ट हो सकता है आपको इस समय न मिले। उनकी सेहत को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये भी यह सप्ताह अनुकूल कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के अष्टम भाव में आने पर अपनी सेहत में उतार चढ़ाव देख सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी दिक्कतों से दो चार होना पड़ सकता है। खान-पान व साफ-सफाई का ध्यान रखें।

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं जो कि सप्ताह के आरंभ में आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय उपल्बधियों वाला रह सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्कता है।

दरअसल इस समय सूर्य बुध व राहू के साथ आपकी ही राशि में गोचररत हैं। सप्ताह के मध्य में बुध वक्री हो जायेंगें गले संबंधी दिक्कत का सामना आपको करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य दो दिन चंद्रमा रोग व शत्रु घर में शनि के साथ रहेंगें जिससे विषयोग बन रहा है। इस समय कुछ विपक्षी, विरोधी, प्रतिस्पर्धी आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं। सेहत भी गड़बड़ा सकती है। यात्रा के दौरान भी सावधानी रखें। नशीले पदार्थों का सेवन कर ड्राईविंग न करें।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगें हाल ही में पार्टनर के साथ बढ़ा मतभेद कुछ कम होने के आसार इस समय बन सकते हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते हेल्थ को छोड़कर लाइफ के बाकि फिल्ड में समय आपके लिये अच्छा बने रहने के आसार हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement