1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 जुलाई: जुलाई माह का आखिरी सप्ताह, इन राशियों के लिए होगा शुभ

साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 जुलाई: जुलाई माह का आखिरी सप्ताह, इन राशियों के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 23, 2018 09:40 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 09:40 am IST

साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 जुलाई: जुलाई के आखिरी हफ्ते में ग्रहों की स्थिति बेहद ही खास होने जा रही है। इस हफ्ते सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

23 to 29 july weekly horoscope
23 to 29 july weekly horoscope

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर 12वें भाव में हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत खर्चीली रह सकती है। घर पर कोई कीमती चीज़ खरीद कर ला सकते हैं। साथ ही इस हफ्ते सूर्य अष्टम भाव में बुध व राहू के साथ गोचर कर रहे हैं जोकि आपको सेहत के प्रति सचेत रहने का ईशारा कर रहे हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में बुध के वक्री होने से आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता रहेगी। पिता के साथ भी आपके रिश्तों में तनातनी रह सकती है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में रहेगा जहां शनि पहले से विराजमान हैं। आपकी राशि में विषयोग होने से सेहत का ध्यान रखें। आपके अंदर अहंकार की भावना बलवती रह सकती है इससे बचने का प्रयास करें। सप्ताह के अंतिम में चंद्रमा धन भाव में आ जायेंगें। यह आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है।

मकर राशि
आपकी राशि के लिये यह सप्ताह लाभकारी रहने के आसार हैं। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से लाभ घर में रहेंगें। इस हफ्ते सूर्य भी आपकी राशि से सप्तम भाव में बुध व राहू के साथ त्रीग्रही योग बना रहे हैं। आपके दांपत्य जीवन में कलह के आसार नजर आ रहे हैं। जो जातक अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार नहीं हैं उनकी पोल खुलकर सामने आ सकती है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा 12वें घर में शनि के साथ गोचर करेंगें। व्यय भाव में विषयोग होने से संभव है आप किसी अनावश्यक वस्तु पर पैसा खर्च करें। स्वास्थ्य पर भी आपका खर्च बढ़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। आपका मिज़ाज कुछ बदला-बदला लग सकता है। इस समय आप किसी खास के विचारों से भी प्रभावित हो सकते हैं। आपकी राशि में मंगल व केतु के होने से अग्नि आदि से सचेत रहें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल