1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 30 जुलाई से 5 अगस्त: अगस्त के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगी शिव की कृपा

साप्ताहिक राशिफल, 30 जुलाई से 5 अगस्त: अगस्त के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगी शिव की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 30, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 01:32 pm IST

साप्ताहिक राशिफल (30 जुलाई से 5 अगस्त 2018) के अनुसार हर राशि के जातकों के लिए ठीक होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही सावन माह शुरु हो गया है। इतना ही नहीं 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण उस राशि के जातकों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा राशिनुसार आपका यह सप्ताह।

weekly Horoscope
weekly Horoscope

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिये यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा के आपकी राशि में गोचर करने से आप अपने मूड में थोड़ा उतार चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि इस समय कोई खास निर्णय अगर लेना हो तो अपने किसी खास की सलाह अवश्य ले लें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में गोचर करेंगें जो कि धन लाभ के आसार बना रहे हैं लेकिन अष्टम भाव में शुक्र के नीच राशि का होकर गोचर करने से आपको अपनी सेहत पर धन खर्च भी करना पड़ सकता है। यात्रा के योग भी आपके लिये इस समय बन सकते हैं, हमारी सलाह है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। इस समय किसी बड़ी धन राशि के खर्च करने के योग भी बन रहे हैं। निवेश करने वाले जातक सोच-समझकर ही निवेश करें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। वीकेंड आपके लिये राहत देने वाला रह सकता है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये यह सप्ताह फाइनेंशियली थोड़ा सचेत रहने के आसार कर रहा है। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। दरअसल सप्ताहारंभ में चंद्रमा का गोचर 12वें भाव में हो रहा है जिससे इस तरह की परिस्थितियां रहने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्यम चंद्रमा आपकी ही राशि में आ जायेंगें। यह समय आपके लिये भावनात्मक रूप से मजबूत रहने का है अन्यथा लोग आपकी भावनाओं के साथ खेल भी सकते हैं। इसी समय सप्तम भाव में शुक्र का नीच होना आपके लिये पर्सनल लाइफ भी संघर्षमय रहने के संकेत कर रहा है। विशेषकर विवाहित जातकों का दांप्तय जीवन कलहपूर्ण रह सकता है। अविवाहित जातकों के बीच भी कुछ समय के लिये शुक्र के कारण दूरियां पैदा हो सकती हैं। यात्रा का विचार बना रहे हैं तो हमारी सलाह है कि लंबी दूरी की यात्रा को इस समय न ही करें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा धन भाव में आ जायेंगें। यह आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल