1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अप्रैल: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अप्रैल: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 07:05 am IST,  Updated : Apr 01, 2019 09:17 am IST

इस सप्ताह आपका स्वभाव प्रसन्नचित रहने के आसार हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से जो चिंताएं आपको घेरे हुए हैं उनका समाधान निकलने की पूरी संभावना है। परिवार के भरपूर सहयोग से आपकी हर मुश्किल आसान होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि: यह सप्ताह आपको जीवन भर याद रहने वाली यादगार लेकर आ सकता है। इस समय बीती बातों को भूला कर रिश्तों में मधुरता के साथ आगे बढ़ना ही आपके लिये हितकर है। कान भरने वालों से बचकर रहने की भी आपको आवश्यकता है आप किसी के बहकावे में आकर अपने संबंधों में कटुता भी सकते हैं। कार्यस्थल पर सचेत रहे और अपने वरिष्ठ कर्मियों को अपनी गतिविधियों और कार्यक्रमों से अवगत करवाते रहें। आपसे ईर्ष्या रखने वाला कोई सहयोगी उन्हें आपके खिलाफ भड़का सकता है लेकिन आपकी संचार कुशलता से इस स्थिति से बच सकते हैं। काम की तलाश में जुटे जातक प्रयत्नशील रहें चिन्हित क्षेत्र से अवसर सुलभ होने की संभावना है। इस सप्ताह आपकी जेब भरी रहे इसकी उम्मीद भी की जा सकती है।

कन्या राशि: यह सप्ताह आपके लिये कुल मिलाकर ठीक ठाक रहने की संभावना है। हालांकि व्यावसायिक स्तर पर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय अपने व्यवहार पर ध्यान दें। ज्यादा वाद-विवाद में न ही उलझें तो बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर भी सहयोगियों से सौहार्द बनायें रखें। आवेश में बिल्कुल न आयें और धैर्य से काम लें। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं बशर्ते आप भी प्रियजनों की भावनाओं का खयाल रखें और उन्हें उचित समय भी दें। कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। आर्थिक रुप हालात सामान्य बने रहने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह अतिरिक्त और अनावश्यक रुप से खर्च करना आपके लिये ठीक नहीं रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल