1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:33 am IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:44 am IST

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PIXABY

नई दिल्ली: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है, लेकिन तृतीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी और प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका सप्ताह।

मेष राशि: इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं। आपका स्वभाव भी इस हफ्ते काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिये भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातक थोड़ा सचेत रहें विशेषकर साझेदारी के चक्कर में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर भी थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा बशर्ते कड़ी मेहनत करते हुए अपने काम पर फोकस करें। 

वृषभ राशि: इस सप्ताह आपको कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। यदि वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आपको बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं यदि पिछले कुछ समय से कोई समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसका समाझान होने के भी आसार हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। व्यवसायी जातकों के लिये निवेश करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अपनी किसी लंबित परियोजना को क्रियान्वित करने के लिये यह समय बिल्कुल उचित है। आपका रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहने के आसार हैं। सप्ताहांत पर आपको परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल