1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:33 am IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:44 am IST

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

सिंह राशि: यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा सचेत रहने का है। व्यर्थ ही किसी विवाद में न पड़े, ना ही अपने विचारों को दूसरों पर थोपने की कोशिश करें, यह आपकी प्रतिष्ठा के लिये नुक्सानदायक हो सकता है। अपने व्यवहार में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करना आपकी मुश्किलों को आसान बना सकता है। कुछ भी बोलने से पहले उस पर विचार जरुर करें। प्यार में धोखा खाए और अभी तक प्यार से वंचित जातकों के लिये यह सप्ताह काफी अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। अपने साथी के साथ एक अच्छा रोमांटिक जीवन जीने का भरपूर मौका आपको इस सप्ताह मिल सकता है। अपनी जेब को थोड़ा संभाल कर रखें, खर्च बढ़ने की संभावना भी है। 

कन्या राशि: अपेक्षाकृत परिणाम न मिलने से इस सप्ताह आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, हो सकता लोग आपकी उम्मीदों पर खरा न उतर रहे हों। बेहतर होगा दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें और अपने कार्यों को स्वयं पूरी सिद्दत के साथ, कड़ी मेहनत कर अंजाम दें। अपने क्रोध को काबू में रखने की जरुरत इस सप्ताह आपको महसूस हो सकती है। व्यावसायिक रुप से भी इस समय को आपके लिये बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता। नई परियोजना को क्रियान्वित करने या निवेश करने के लिये यह उचित समय नहीं है, हो सके तो कुछ समय के लिये अपनी योजना को स्थगित रखें और उचित समय का इंतजार करें। इस समय आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देने की जरुरत है। थोड़े से प्रयास से ही आप अपनी पारिवारिक दिक्कतों का समाधान कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल