1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:33 am IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:44 am IST

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं।

राशिफल
राशिफल

धनु राशि: यह सप्ताह आपके लिये उम्मीदों को जगाने वाला साबित हो सकता है। आप अपने आस पास एक सकारात्मक ऊर्जा के संचार को महसूस करेंगें जो आपको नकारात्मक प्रभावों से दूर रखने में मददगार होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहने की संभावना है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने के भी आसार है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपको राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह आपके लिये उत्तम समय रहने के आसार हैं। रोमांटिक जीवन भी काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। लेकिन सप्ताहांत पर आपको सचेत रहने की आवश्यकता है विशेषकर आर्थिक रुप से नुक्सान उठाना पड़ सकता है, व्यर्थ के खर्चों में कमी लाकर आप इस तनाव को कम कर सकते हैं। 

मकर राशि: यह सप्ताह आपका बजट बिगाड़ सकता है जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति स्थिर रखने में परेशानी आ सकती है। करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिय सही है और अपने साप्ताहिक लक्ष्यों को पूरा करने में आप कामयाब हो सकते हैं। रोमांटिक जीवन भी काफी बेहतर रहने की संभावना है। अपने किसी खास के आने का इंतजार करने वाले जातक प्रयासरत रहें, मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों के संबंधों में भी प्रगाढ़ता आने के आसार हैं। कुलमिलाकर एक बेहतर रोमांटिक जीवन का आनंद इस सप्ताह आपको मिल सकता है। सप्ताहांत पर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की भी संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल