1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 07:33 am IST,  Updated : Feb 25, 2019 07:44 am IST

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

कुंभ राशि: यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक और आपकी नेतृत्व क्षमता की आजमाइश इस हफ्ते हो सकती है तो वहीं दूसरी निजी संबंधों को लेकर भी आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। हो सके तो किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रखें, अपनी जिम्मेदारियों का बोझ दूसरों के कंधे पर न डालें ना ही अपने कार्य के लिये दूसरे पर निर्भरता दिखाएं यह आपकी प्रतिष्ठा के लिये भी हानिकारक हो सकता है। व्यावसायिक रुप से यह समय आपके लिये कुछ अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है लेकिन नई परियोजना की शुरुआत करने या निवेश करने का विचार कुछ समय के लिये स्थगित ही रखें तो बेहतर होगा। 

मीन राशि: यदि पिछले कुछ समय से आप किसी परेशानी से झूझ रहे हैं तो इस सप्ताह आपको इससे निजात मिल सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके हर पहलु पर अच्छे से विचार विमर्श करें और उसके सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का आकलन करें। लंबे समय के बाद आप अपने अंदर एक नए आत्मविश्वास को महसूस करेंगें जिससे एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगें। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह बेहतर रहने की उम्मीद है। सप्ताहांत पर साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें यह सप्ताह आपकी सेहत के लिये संवेदनशील साबित हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल