1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मार्च: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मार्च: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2019 08:58 am IST,  Updated : Mar 04, 2019 08:58 am IST

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि: इस सप्ताह किसी दूसरे पर निर्भर होना आपके लिए सही नहीं है| आपको स्वयं ही कमान हाथ में लेनी होगी और अपने कार्य संपन्न करने होंगे| दूसरों पर निर्भर होने के कारण आपको व्यर्थ ही व्यक्तिगत स्तर पर हानि का सामना करना पड़ सकता है| ज़मीन-जायदाद सम्बंधित किसी भी मसले से दूर ही रहे अन्यथा आप स्वयं को कानूनी पचड़ो में फंसा पा सकते हैं| यदि आप ऐसे कानूनी मसलों में एक बार फंस जाए तो इनसे छुटकारा पाना उतना आसान नहीं होगा| अपने साथी के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दे| विशेषकर सप्ताह के मध्य में अपनी लाइफ के लगभग हर पहलू पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। यही वह समय होगा जब किस्मत का साथ आपको हो सकता है अपेक्षानुसार न मिले। 

कर्क राशि: इस सप्ताह आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको राहत मिलने के आसार हैं। पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें और आलस्य को दूर करें। रोमांटिक स्तर पर भी साथी के साथ आपको अपने सम्बन्धों में स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता है। उनके साथ बातचीत करने से ही आप एक समाधान की ओर बढ़ सकते है। आर्थिक तौर पर आप में से जो व्यक्ति अपने व्यवसाय में है उन्हें लाभ प्राप्ति होगी। किन्तु जो रोजगार में है उन्हें अपने सहयोगियों से थोडा सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल