1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मार्च: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मार्च: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2019 08:58 am IST,  Updated : Mar 04, 2019 08:58 am IST

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं।

weekly horoscope
weekly horoscope

तुला राशि: इस सप्ताह आप यह अपेक्षा रख सकते है कि आपमें कार्य करने को लेकर असीम उर्जा, योजना बनाने को लेकर एक रचनात्मक सकारात्मकता व परिणामों को लेकर संतुष्टि आपको मिले। हालांकि इसे हासिल करने के लिये आपको कड़ी मेहनत व अनवरत प्रयास भी करने होंगें क्योंकि उत्पादकता के लिहाज से इस सप्ताह भी ख़ास सुधार देखने को नहीं मिल रहा। आपका प्रेमजीवन हालांकि काफी खुशगवार हो सकता है तो वहीं सामाजिक कार्यों में भी आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। फिलहाल आप अपने सामाजिक जीवन से जितनी खुशियाँ प्राप्त कर सकते है, करें| कुल मिलाकर आपके लिये यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। 

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आपको खुद में भावनात्मक तौर पर मजबूती लाने का प्रयास करना होगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं और इन परिवर्तनों के बदौलत आप अपने सभी कार्यों को बहुत ही ख़ूबसूरती के साथ पूरा कर सकेंगे। इस समय कुछ भी नामुमकिन नहीं लगेगा। आपके प्रयोग करने की प्रवृति के चलते आपकी ज़िन्दगी और भी रोचक होगी और आप अपने कार्यों को अनोखे तरीके से अंजाम तक पहुचाएंगे। कुल मिलाकर जीवन में किसी खास का आना आपके लिये लाइफ के हर पहलू में एक ताजगी लाने वाला रहेगा। आप घर से लेकर दफ्तर तक काफी उत्साहित रह सकते हैं। हालांकि कई बार उत्साह में आकर भावुक होकर हम गलत निर्णय भी ले सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल