1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मार्च: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 मार्च: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2019 08:58 am IST,  Updated : Mar 04, 2019 08:58 am IST

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं।

weekly horoscope
weekly horoscope

सिंह राशि: इस सप्ताह आपकी एक पुरानी समस्या का निदान हो सकता है, जिससे आपके निजी जीवन में ठहराव आएगा और आप सुकून महसूस करेंगे| मित्रों के साथ भी बेहतर समय व्यतीत करेंगे| आप में से कुछ व्यक्ति लंबे परिश्रम के बाद अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे| अधिक प्रयास करने से आप अपनी आर्थिक समस्याओं के हल ढूंढ निकाल लेंगे| इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति में बेहतर बदलाव दिखाई दे सकते हैं| कुल मिलाकर प्रोफेशनल से पर्सनल लाइफ में समय आपका साथ देगा हालांकि सप्ताह के मध्य में आपको जरुर अपनी हेल्थ का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी साथ ही इस दौरान नाहक किसी के साथ वाद-विवाद में न उलझें। 

कन्या राशि: इस सप्ताह आप यह अपेक्षा रख सकते है कि आपमें कार्य करने को लेकर असीम उर्जा, योजना बनाने को लेकर एक रचनात्मक सकारात्मकता व परिणामों को लेकर संतुष्टि आपको मिले। हालांकि इसे हासिल करने के लिये आपको कड़ी मेहनत व अनवरत प्रयास भी करने होंगें क्योंकि उत्पादकता के लिहाज से इस सप्ताह भी ख़ास सुधार देखने को नहीं मिल रहा। आपका प्रेमजीवन हालांकि काफी खुशगवार हो सकता है तो वहीं सामाजिक कार्यों में भी आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। फिलहाल आप अपने सामाजिक जीवन से जितनी खुशियाँ प्राप्त कर सकते है, करें| कुल मिलाकर आपके लिये यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल