1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शुक्र का गोचर, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा लाभ, वहीं ये रहें सतर्क

शुक्र का गोचर, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा लाभ, वहीं ये रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 04:50 pm IST

शुक्राचार्य के मकर राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी असर देखने को मिलेगा। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Shukra Gochar 2021 - India TV Hindi
Shukra Gochar 2021  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • शुक्र का मकर राशि में प्रवेश
  • शुक्र के राशिपरिवर्तन से पड़ेगा हर राशि पर असर

रात 2 बजकर 14 मिनट पर शुक्राचार्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके है। इसके बाद शुक्राचार्य 19 दिसंबर की शाम 4 बजकर 6 मिनट पर मकर राशि में ही वक्री गति से गोचर करने लगेगे और वक्री गति से गोचर करते हुए 30 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्राचार्य के मकर राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी असर देखने को मिलेगा।  किस राशि के लोगों पर शुक्र के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा। शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से। 

Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

मेष राशि

शुक्राचार्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर के क्षेत्र में सक्सेस मिलेगी। आपकी सफलता में पिता हमेशा आपके साथ रहेंगे। इसके अलावा आपके पिता को भी तरक्की के लिये बेहतरीन मौके मिलेंगे। इस दौरान आपके जीवन में वाहन का सुख भी बना रहेगा, जीवन में शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- मंदिर में दही का दान करें। 

वृष राशि
शुक्राचार्य आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको जीवन में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप जो चाहेंगे, वो अवश्य ही पूरा होगा। साथ ही आपको धन लाभ होगा और जीवन में संतान का सुख भी बना रहेगा, लिहाजा इस गोचर के दौरान भाग्य का साथ बनाये रखने के लिये काली या लाल गाय की सेवा करें।

Venus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope
Image Source : INDIA TVVenus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope

मिथुन राशि
शुक्राचार्य आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत ठीक रहेगी। अगर आप अपने खान-पान का ध्यान रखेंगे, तो आपको सेहत संबंधी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। आप इस दौरान अपने जीवनसाथी की हर बात मानेंगे। साथ ही शत्रुओं से मुकाबला करने के लिये हर तरह से तैयार रहेंगे, लिहाजा शुभ फलों की प्राप्ति के लिये इस दौरान आपको मंदिर में जाकर सिर झुकाना चाहिए। 

कर्क राशि
शुक्राचार्य आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से समाज में सबके साथ अच्छे रिश्ते कायम करने में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आप अपने ऐशो आराम पर कुछ ज्यादा ही खर्चा कर सकते हैं। आपको थोड़ा ध्यान देकर चलने की जरूरत है। अगर आप अपने ससुराल पक्ष के साथ मिलकर किसी प्रकार का व्यापार करना चाह रहे हैं, तो आपको 30 दिसंबर के बाद ही इस पर विचार करना चाहिए। साथ ही शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये माता-पिता का आशीर्वाद लें। 

Venus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope
Image Source : INDIA TVVenus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope

सिंह राशि
शुक्राचार्य आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान पक्ष से उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पायेगा। हालांकि आर्थिक रूप से आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। आपके पास धन की कमी नहीं होगी। साथ ही आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, लिहाजा 30 दिसंबर तक शुक्र की शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिये और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- घर की महिला अपने बालों में सोने के कलर का, यानि गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें। 

कन्या राशि
शुक्राचार्य आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको घर-परिवार में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। आपके जीवन में संतान सुख बना रहेगा। परिवार के प्रति आपका प्यार बना रहेगा। आपके धन में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं से निपटने के लिये आप पूरी तरह से तैयार रहेंगे। आपकी हर क्षेत्र में उन्नति होगी। आपको विद्या का लाभ मिलेगा। साथ ही रोमांस के मामले में भी आप आगे रहेंगे, लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति को 30 दिसंबर तक बनाये रखने के लिये मंदिर या धर्मस्थल पर दूध का दान करें। 

Venus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope
Image Source : INDIA TVVenus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope

तुला राशि 
शुक्राचार्य आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से 30 दिसंबर तक आपको आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में कमी आ सकती है। आपको माता का सहयोग पाने के लिये अधिक कोशिशें करनी पड़ सकती है, लिहाजा इस दौरान किसी भी प्रकार की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये मन्दिर में रूई का दान करें। 

वृश्चिक राशि
शुक्राचार्य आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके पास दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करनी की क्षमता होगी। आप अपनी बातों से सबको इम्प्रेस कर लेंगे। किसी व्यक्ति से आपके अच्छे सम्पर्क बन सकते हैं। माता-पिता से आपको पूरा सुख मिलेगा, लिहाजा 30 दिसंबर तक शुभ स्थिति बनाये रखने के लिये– महिलाओं का सम्मान करें। 

Venus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope
Image Source : INDIA TVShukra Gochar 2021 Venus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope

धनु राशि
शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आप आर्थिक रूप से बहुत स्ट्राँग रहेंगे। आपको पैसों के मामले में अच्छा मुनाफा होगा। आपको कमाई के कुछ नये साधन भी मिल सकते हैं। जीवन में सांसारिक सुख बना रहेगा। इसके अलावा जो लोग मिट्टी या पशुपालन के काम से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा लाभ मिलेगा, लिहाजा 30 दिसंबर तक आर्थिक रूप से लाभ को बनाये रखने के लिए मन्दिर में दो किलो उबले हुए आलू और हल्दी दान करें। 

मकर राशि
शुक्राचार्य आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको परिवार में किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने सगे-संबंधियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखना चाहिए। 30 दिसंबर तक आपको किसी भी चीज़ के प्रति बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आपको आध्यात्मिक चीज़ों में अपनी रुचि बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए, साथ ही 30 दिसंबर तक शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आपको सात अनाज का दान करना चाहिए। 

Shukra Gochar 2021 Venus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope
Image Source : INDIA TVShukra Gochar 2021 Venus Transit In Capricorn know effect All Zodiac Signs Horoscope

कुंभ राशि
शुक्राचार्य आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको शैय्या सुख का पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपके हर कदम पर साथ रहेंगे। आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा। पैसों के मामले में भी स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में आपको सबका सुख मिलेगा, लिहाजा इस सुख को 30 दिसंबर तक बनाये रखने के लिये किसी वीरान स्थान पर घर की थोड़ी-सी धूल दबाएं।

मीन राशि
शुक्राचार्य आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन का लाभ मिलेगा। आपकी आमदनी ठीक बनी रहेगी। इस दौरान आपकी इच्छाओं को मूरत रूप मिल सकता है, यानि आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी सुंदरता बनी रहेगी। इस बीच आपके स्वभाव में कुछ पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं। किसी काम के लिये अपने जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिये बहुत ही फायदेमंद रहेगा, लिहाजा 30 दिसंबर तक शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये  गाय की सेवा करें। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल