1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं मसालेदार आलू गोभी की सूखी सब्जी

Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं मसालेदार आलू गोभी की सूखी सब्जी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Oct 28, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 04:15 pm IST

मसालेदार गोभी आलू की सब्जी। जिसे खाते ही आप सब सब्जियां भूल जाएंगे। इसे आप प्लेन पराठा या फिर रोटी के साथ खाएँ। जानें आलू-गोभी की सूखी सब्जी बनाने की विधि के बारें में।

cauliflower and potato stir fry aloo gobi- India TV Hindi
cauliflower and potato stir fry aloo gobi

रेसिपी डेस्क: सर्दियों का मौसम आते ही मार्केट में गोभी आसान शुरु हो जाती है। आमतौर पर अधिकतर यह हर सीजन में मिलती है लेकिन मुख्य रुप से ये सर्दियों की सब्जी है। इसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है। गोभी की सब्जी के अलावा इसके स्वादिष्ट पराठा भी बनते है। कई लोगों को गोभी बहुत पसंद होती है अगर आप भी इनमें से एक है तो हम आपके लिए लेकर आएं है मसालेदार गोभी आलू की सब्जी। जिसे खाते ही आप सब सब्जियां भूल जाएंगे। इसे आप प्लेन पराठा या फिर रोटी के साथ खाएँ। जानें आलू-गोभी की सूखी सब्जी बनाने की विधि के बारें में।

आलू-गोभी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम गोभी कटी और साफ की हुई
  • एक मीडियो साइज का आलू छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 मीडियम साइज कटा हुआ प्याज
  • आधा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा जीरा
  • 2 चम्मच सरसों का तेल
  • आधा चमम्च गरम मसाला
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 मीडियम साइज टमाटर कटा हुआ
  • गा4निश करने के लिए हरा धनिया

ऐसे बनाएं आलू-गोभी की सब्जी

सबसे पहले कढाई में तेल डालकर गर्म करेँ। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें जीरा और प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक तलें। इसके बाद लहुसन-अदरक पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तलें। इसके बाद इसमें गोभी और आलू डालकर चलाएं। फिर इसमें सभी मसाले डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ी देर बाद इसमें टमाटर डालकर फिर मिलाएं। इसके बाद इसमें किसी ढक्कन से ढक दें। जिससे कि ये जल्दी पक जाएं। बीच-बीच में चलाते रहें जिससे कि यह जले नहीं। कम से कम 10 मिनट पकने के बाद देख लें कि आलू पके है कि नहीं। अगर पक गए है तो ढक्कन हटाकर छोड़ा फ्राई करें। आपकी आलू-गोभी की सूखी सब्जी बनकर तैयार है। इसे हरा धनिया से गार्निश कर सर्व करें। 

Recipe: घर पर मिठाई बनाने के लिए इस तरह दूध में जमाएं मलाई

Recipe: पालक पनीर में चाहिए ढाबे वाला देसी स्वाद तो इस तरह घर पर बनाएं

Recipe: झटपट घर पर बनाएं मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो, ये है रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल