1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: झटपट घर पर बनाएं मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो, ये है रेसिपी

Recipe: झटपट घर पर बनाएं मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो, ये है रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 19, 2018 02:29 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 02:29 pm IST

घर पर ही मेक्सिकन खाना मिल जाए तो क्या कहना? जी हां ये बात आसानी से हजम नहीं होती तो चलिए आपको बता दें कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। मेक्सिन वेजिटेबल बरीटो आप आसानी से घर में ही बना सकते हैं वह भी झटपट अंदाज में।

मेक्सिन वेजिटेबल...- India TV Hindi
मेक्सिन वेजिटेबल बरीटो

नई दिल्ली: घर पर ही मेक्सिकन खाना मिल जाए तो क्या कहना? जी हां ये बात आसानी से हजम नहीं होती तो चलिए आपको बता दें कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। मेक्सिन वेजिटेबल बरीटो आप आसानी से घर में ही बना सकते हैं वह भी झटपट अंदाज में। बच्चे हो या बड़े, हर कोई कुछ न कुछ नया खाना चाहता है। वैसे तो मार्किट से खाने की हर तरह की चीज मिल जाती है लेकिन वे हैल्दी नहीं होती। ऐसे में घर पर ही कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको वेजिटेबल बरीटो बनाना सिखाएंगे जोकि एक मैक्सिकन डिश है और यह सभी को बहुत पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं कि मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो बनाने की रेसिपी।

सामग्री:

आटे से बने टॉर्टिलाज- 4 (12 इंच के)
मेक्सिकन राइस- 2 कप (पके हुए)
बीन्स- 1 कप (फ्राइड)
वेजिटेबल्स- 2 कप
आइसबर्ग लेट्यूस- 1/2 कप (कटा हुआ)
मोजरेला चीज- 1 कप
खट्टी् क्रीम- 1/2 कप
पिको डि गैलो- 1 कप

विधि:
सबसे पहले एक गर्म टॉर्टिला प्लेट में रखें।

अब इस पर मेक्सिकन राइस, बीन्स, वेजिटेबल मिक्स्चर, ठंडे आइसबर्ग लेट्यूस, मोजरेला चीज, खट्टी क्रीम और पिको डि गैलो की मोटी पर्त बिछाएं।

अब टॉर्टिला को सिलेंड्रिकल आकार देकर फोल्ड कर लें। फोल्ड करने के बाद इसके उपर स्टिक लगा दें, ताकि यह खुले नहीं।

बाकी के बचे हुए टॉर्टिलाज में भी इसी तरह सभी सामग्री भरकर फोल्ड कर लें।

लीजिए आपके मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो तैयार हैं। आप आप इसे रैन्चरो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल