Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Chhath Recipe 2018: घर पर ऐसे आसानी से ठेकुआ बनाकर मनाएं छठ का पर्व

Chhath Recipe 2018: घर पर ऐसे आसानी से ठेकुआ बनाकर मनाएं छठ का पर्व

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Nov 10, 2018 01:28 pm IST, Updated : Nov 10, 2018 01:28 pm IST

Chhath 2018: सबसे ज्यादा ये बिहार और झारखंड में बनाई जाती है। छठ पूजा जैसे महापर्व में आप भी इस रेसिपी को बनाकर सूर्य भगवान की आराधना करें। जानिए ठेकुआ कैसे बनाएं।

Thekua- India TV Hindi
Thekua

रेसिपी डेस्क: 11 नवंबर से छठ पूजा का त्योहार शुरु हो रहा है। जो कि 14 नवंबर तक चलेगा। छठ पूजा में मुख्य प्रसाद ठेकुआ होता है। जो कि सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यूं कह सकते है कि ये एक पारंपरिक डिश है। जिसका कोई जवाब ही नहीं है। यह मीठे, खस्ता और कुरकुरे होते है। सबसे ज्यादा ये बिहार और झारखंड में बनाई जाती है। छठ पूजा जैसे महापर्व में आप भी इस रेसिपी को बनाकर सूर्य भगवान की आराधना करें। जानिए ठेकुआ कैसे बनाएं।

ठेकुआ बनाने की सामग्री

  • दो कप गेहूं का आटा
  • तीन चौथाई कप गुड़
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • दो चम्मच घी
  • एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
  • आवश्कतानुसार तेल या रिफाइंड

ऐसे बनाएं ठेकुआ

सबसे पहले एक पैन में गुड़ लेकर उसे भिगो दें। जिससे कि आटा को गूंथा जा सके। इसके बाद किसी बर्तन में आटा निकाले और इसमें नारियल, इलायची डालकर मिक्स करें फिर इसमें गुड़ का पानी छलनी से छानकर गूथ लें। छलनी से इसलिए छान लें ताकि अगर कोई अशुद्धि हो तो वह निकल जाए। अब इस आटे से ठेकुआ बनाएंगे।

इसके लिए आटा से छोटी-छोटी लोई बना लें। फिर इसे ठेकुआ के सांचे में रखकर डिजाइन बना लें। या फिर आप सांचे के रुप में घर में मौजूद छलनी, प्लास्टिक बास्केट या कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सारे आटे से ठेकुआ बना लेने के बाद एक कठाई में तेल गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो गैस की आंच कम करके इसमें ठेकुआ डाल दें। ठेकुआ को हल्के ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लें। फिर इसे चम्मच की सहायता से एक प्लेट में निकाल लें। आपके ठेकुआ बनकर तैयार है। इसे आप ठंडे होने पर एक एयर टाइट कंटेनर में बंद कर रख लें। इन्हें आप 1 माह तक इस्तेमाल कर सकते है।

Chhath Puja 2018: 11 नवंबर से नहाय-खाए के साथ छठ पर्व शुरु, जानें पूजा विधि और संपूर्ण व्रत कथा

14 नवंबर को बाल दिवस के साथ-साथ मनाया जाएगा Rosogolla Day, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement