Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: दिवाली में रात के खाने में बनाएं पनीर फ्राई और आलू की कचौड़ी, बनेगी इंस्टेंट और स्वाद लाजवाब

Recipe: दिवाली में रात के खाने में बनाएं पनीर फ्राई और आलू की कचौड़ी, बनेगी इंस्टेंट और स्वाद लाजवाब

Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 11, 2020 08:17 pm IST, Updated : Nov 12, 2020 04:55 pm IST

दिवाली के दिन डिनर में कुछ लजीज और इंस्टेंट बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो पनीर फ्राई और आलू की कचौड़ी आपके लिए बेहरतरीन ऑप्शन है। जानें इसे बनाने का आसान सा तरीका।

Paneer Fry and Aloo ki kachori- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RONEYKADEWALE Paneer Fry and Aloo ki kachori

दिवाली के दिन नाश्ते के अलावा, दोपहर का खाना और रात के खाने में लोगों के घरों में अलग अलग तरह के पकवान बनते हैं। ये पकवान देखने में जितने लजीज होते हैं उतने ही स्वादिष्ट भी होते हैं। लेकिन अगर इस बार दिवाली पर आप कुछ हटके और जल्दी बनने वाली डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको पनीर फ्राई के साथ आलू की कचौड़ी बनाने का तरीका बताते हैं। इसे आप दिवाली के दिन रात में परिवार के साथ मजे से खा सकते हैं। साथ ही इसे बनाने में भी आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। 

 

पनीर फ्राई बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • पनीर
  • शिमला मिर्च
  • प्याज
  • टमाटर
  • हरी मिर्च
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • काली मिर्च कुटी हुई
  • नमक
  • सरसों का तेल

बनाने की विधि- सबसे पहले आप पनीर के स्लाइस कर लें। अब एक कढ़ाई लें और उसमें दो छोटे चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें महीन कटा शिमला मिर्च, कटा हुआ प्याज, महीना कटा टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। अब इन्हें कंछुली से चलाएं। करीब 5 मिनट बाद इसमें पनीर के स्लाइस डाल लें। इसके बाद इसमें डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक और एक चौथाई चम्मच कुटी काली मिर्च डालकर चलाएं। अब इसे करीब 5 मिनट तक ऐसे ही पकने दें। इसके बाद गैस बंद करके बाउल में निकाल लें। अब आपका पनीर फ्राई खाने के लिए तैयार है। 

आलू की कचौड़ी

  • आलू की कचौड़ी के लिए जरूरी चीजें
  • उबला हुआ आलू
  • हरी मिर्च
  • धनिया की पत्ती
  • नमक

बनाने की विधि- सबसे पहले आटे में नमक डालकर उसे मसल कर रख दें। नमक थोड़ा ही आटे में डालें क्योंकि आलू में भी नमक होगा। इसके बाद लोगों के हिसाब से आलू उबाल लें। आलू के ठंडा होने पर उसे छील लें और कद्दूकस कर लें। अब इसमें महीन कटी हुई हरी मिर्च, धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से मिला लें। 

अब एक आटे की लोई लें और उसमें आलू के इस मिश्रण को डालें। अब लोई को बंद करें। इसके बाद इसे बेलें। सारी लोइयों को इसी तरह मिश्रण भरकर बेल लें। इसके बाद दूसरी करफ कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें रिफाइंड डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो बिली हुई लोइयों को तेल में डीप फ्राई करें। सभी बिली हुई लोइयों को इसी तरह डीप फ्राई करें। जब दोनों तरफ से सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें और सर्व करें। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement