1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: दूध से घर पर पनीर बनाने की ये है आसान रेसिपी, स्वाद होगा लाजवाब

Recipe: दूध से घर पर पनीर बनाने की ये है आसान रेसिपी, स्वाद होगा लाजवाब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2021 11:35 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 11:35 pm IST

कई बार ऐसा होता है कि बाजार में आप पनीर लेने जाएं और वो न मिले। ऐसे में मन को छोटा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। जानिए घर पर पनीर बनाने के लिए सबसे आसान परफेक्ट रेसिपी।

Paneer - India TV Hindi
Paneer  Image Source : INSTAGRAM/TANDOORIESWAAGATH'S

कई बार ऐसा होता है कि बाजार में आप पनीर लेने जाएं और वो न मिले। ऐसे में मन को छोटा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर पर पनीर बनाने का आसान सा तरीका बताते हैं। ये न केवल बाजार में मिलने वाले पनीर से ज्यादा शुद्ध होगा और ज्यादा सॉफ्ट भी। खास बात है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

पनीर बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • फुल क्रीम दूध- एक लीटर
  • नींबू का रस
  • महीन साफ कपड़ा

बनाने की विधि-  सबसे अच्छा पनीर फुल क्रीम दूध से ही बनता है। सबसे पहले फुल क्रीम दूध एक लीटर लीजिए। अगर घर में लोग ज्यादा हैं तो दूध की मात्रा उसी अनुसार लें। दूध को एक बर्तन में निकालें और धीमी आंच पर रख दें। दूध में उबाल आ जाए तो नींबू का रस करीब दो से तीन चम्मच डाल दें। नींबू का रस डालने के बाद कंछुली से दूध को चला दें। ऐसा करने पर नींबू का रस दूध में ठीक से मिल जाएगा। 

दूध में नींबू का रस डालते ही दूध फटने लगेगा। जब दूध अच्छी तरह से फट जाए तो गैस को बंद करें। अब इसे ठंडा होने दें। दूध के ठंडा होने के बाद एक छन्नी लें और उसके ऊपर एक साफ कपड़ा फैला दें। अब इसमें फटा हुआ दूध डालें। इसके बाद इसे साफ पानी से अच्छे से धो लें। याद रहे कि पानी से फटे दूध को धुलते वक्त कपड़ा न हटाएं। पानी से धोने से दूध में से नींबू के रस की महक और अगर उसका कोई रेशा दूध में रह गया होगा तो निकल जाएगा। 

अब कपड़े की पोटली बना लें। इस पोटली को अच्छे से निचोड़ लें और नल के सहारे से कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए टांग दें। पोटली को कस कर ही बाधिएगा। 1 से 2 घंटे बाद आप पोटली को खोलकर देखेंगे कि आपका पनीर एकदम तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल