1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Eid Special Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी सेवाइयां

Eid Special Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी सेवाइयां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 16, 2017 03:53 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 03:53 pm IST

इन पकवानों में मीट-मछली अपनी जगह पर सेवईयों की अपनी जगह पर होती है। इसे बच्‍चों के साथ-साथ बड़े भी इसे काफी ज्‍यादा पसंद करते है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में..

sewai- India TV Hindi
sewai

नई दिल्ली: रमजान के पाक महीनें के बाद ईद का स्वागत जोरों से किया जाता है। विभिन्न प्रकार के पकवान बनते है लेकिन इन पकवानों में मीट-मछली अपनी जगह पर सेवईयों की अपनी जगह पर होती है। इसे बच्‍चों के साथ-साथ बड़े भी इसे काफी ज्‍यादा पसंद करते है। नवाबों का शहर कहा जाने वाला लखनऊ में तो यह रेसिपी काफी पॉपुलर है। तो इस बार अपनी ईद बनाएं सेवाईयों के साथ। जानिए इस रेसिपी को बनाने की विधि के बारें में।   

सामग्री-

1.100 ग्राम सेवई   
2. एक कप घी
3. तीन कप दूध
4. एक कप चीनी

गार्निश करने के लिए
 पांच-छह इलायची
6. चार-पांच लौंग-
7. दस बादाम
8. दस पिस्‍ता
9. एक चुटकी केसर

ऐसे बनाएं सेवई
सबसे  पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें और गर्म हो जाने के बाद उसमें इलायची और लौंग डाल कर हल्‍का फ्राई कर लें।  इन्हें निकालनें के बाद इसी में कम से कम 5 से 6 मिनट सेवई फ्राई कर लें। अब एक दूसरी कढ़ाई में दो कप पानी डालें फिर चीनी डालकर इसकी चाशनी बना लें। बन जाने के बाद इसमें सेवई डाल दें और दूध भी डाल दे। इसके बाद इसे तब तक पकाते रहें जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। गाढ़ा हो जाने के बाद गैस बन्द कर दे। अब एक सर्विंग बाउल में निकाल कर लौंग तथा इलायची डाल कर गार्निश करें और इसे मनचाहें तरीके से कटे बादाम और पिस्‍ते से सजा दे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल