1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी गाजर का हलवा

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी गाजर का हलवा

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 12, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 07:35 pm IST

सर्दियों का मौसम में मीठे में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज का नाम है गाजर का हलवा। ठंड के साथ गाजर का हलवा वाह मजा ही आ जाएं। इसका असली स्वाद और मजा लेना है तो इसे घर में बनाइए। इस हर कोई अपने तरीके से बनाता है।

gajar ka hlwa- India TV Hindi
gajar ka hlwa

रेसिपी डेस्क: सर्दियों का मौसम में मीठे में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज का नाम है गाजर का हलवा। ठंड के साथ गाजर का हलवा वाह मजा ही आ जाएं। इसका असली स्वाद और मजा लेना है तो इसे घर में बनाइए। इस हर कोई अपने तरीके से बनाता है। आज हम बताएंगे कि कैसे आप लाजवाब हलवा बना सकते हैं। जिसे खाकर हर कोई वाह वाह बोले। जानिए कैसे बनाएं ये रेसिपी...

सामग्री

  • 1 किलो गाजर
  • 300 ग्राम शुगर
  • 50-100ग्रम घी
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • मेवे(काजू, बादाम, किशमिश आदि)
  • थो़ड़ा मावा

ऐसे बनाएं गाजर का हलवा

  • सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर इसे पकने दें। धीमी आंच रखें। इसके साथ ही थोड़ी देर को इसमें ढक दें। जिससे जल्दी पक जाएं। जब ये पक जाएं तो इसमें दूध डाल दें और इसे मिला लें।
  • 20-25 मिनट पकने के बाद आप देखेंगे कि इसमें दूध नहीं बचा है तो फिर इसमें चीनी डालें।
  • अब इसे पकने दें और गाढ़ा होने दें। जब गाजर पूरी तरह से चीनी को सोंक लें, तो इसमें घी डालें और फ्राई कर लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप जितना इसके पकाएंगे और प्राई करेंगे ये उतना ही टेस्टी बनेगा। अब इसमें आप चाहें तो ऊपर से मावा और ड्राई फूड्स डाल सकते है।

पूरी विधि विस्तार से जानने के लिए देखे वीडियो...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल