1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी बिना एग का ऑमलेट

Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी बिना एग का ऑमलेट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2017 03:00 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 03:00 pm IST

रेसिपी डेस्क: कई लोग ऐसे होते है। जिन्हें एग पंसद नहीं होता है। या फिर वह नॉनवेज खाते नहीं है। अगर आप भी इस श्रेणी में आते है, तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे है। जो कि खाने और देखने में बिल्कुल एग का आमलेट लगता है। जानिए बनाने की विधि...

eggfree omlet- India TV Hindi
eggfree omlet

रेसिपी डेस्क: कई लोग ऐसे होते है। जिन्हें एग पंसद नहीं होता है। या फिर वह नॉनवेज खाते नहीं है। अगर आप भी इस श्रेणी में आते है, तो हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे है। जो कि खाने और देखने में बिल्कुल एग का आमलेट लगता है, लेकिन इसमें एग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जानिए इस एगलेस ऑमलेट बनाने की विधि के बारें में...

सामग्री

  • आधा कप मैदा
  • एक कप बेसन
  • 1 बारीक कटी हुई प्याज
  • एक बड़ा बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 304 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • थोड़ी बारीक कटी हुई धनिया
  • आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आवश्कतानुसार पानी
  • आवश्कतानुसार ऑयल
  • स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं बिना एग का ऑमलेट

सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेसन, काली मिर्च, बेकिंग सोड़ा और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे पतला बनाएं। साथ ही घोलते रहें। जिससे कि इसमें गांठ न पड़े। इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया डालकर मिलाएं।

अब ऑमलेट बनाएं। इसके लिए एक नॉनस्टिक पैन लें और इसमें थोड़ा सा ऑयल डालें। जब ये गर्म हो जाएं, तो इसमें चम्मच की सहायता से मिश्रण डालें और चारो ओर फैला लें। सुनहरा होने तक दोनों साइड सेक लें। आपका बिना एग का ऑमलेट बन कर तैयार है। इसे आप प्लेट में निकाल कर चटनी या कैचप के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल