1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी आलू मसाला

Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी आलू मसाला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Nov 06, 2017 03:03 pm IST

आलू को कई तरीकों के व्यंजन बनाकर खाया जाता है। आपने आलू कू सब्जी, पराठा, भूजिया आदि कई रेसिपी का टेस्ट किया होगा, लेकिन हम आज आपको अपनी खबर में ऐसी रेसिपी के बारें में बता रहे है। जो कि खाने में चटपटी है।

aloo masal- India TV Hindi
aloo masal

रेसिपी डेस्क: आलू को कई तरीकों के व्यंजन बनाकर खाया जाता है। आपने आलू कू सब्जी, पराठा, भूजिया आदि कई रेसिपी का टेस्ट किया होगा, लेकिन हम आज आपको अपनी खबर में ऐसी रेसिपी के बारें में बता रहे है। जो कि खाने में चटपटी है। इसके साथ ही इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। जानिए इस बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री

1. आधा किलो आलू छोटे आकार के
2.  एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3.  चम्मच हल्दी
4.  नमक स्वादानुसार
5. दो चम्मच धनिया पाउडर
6. चम्मच जीरा  
7. एक चम्मच अमचूर
8. ऑयल

ऐसे बनाएं आलू मसाला
सबसे पहले आलूओं को अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें छीलकर चारों तरफ किसी चीज से छेद कर दें।  इसके बाद एक बड़े बाउल में नमक पानी में 20 मिनट तक आलूओं को डूबोकर रख दें जिससे कि नमक आलू के अंदर चला जाएं।

अब एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडिय़म आंच में गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाएं, तो इसमें जीरा डालकर भून लें। जीरे के चटकते ही सभी सूखे मसाले फिर थोड़ा सा पानी डालकर भूनते रहें। जैसे की  मसाला तेल छोड़ने लगे वैसे ही इसमें आलू डाल दें और कम से कम 5 मिनट भूनें। पानी और नमक मिलाएं और दोबारा 2-3 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसन्हें कूकर में डाल लें और कम से कम 2 सीटी लगाएं। फिर गैस बंद कर दें। आपके आलू मसाला बन कर तैयार है। इसे आप धनिया से गार्निश कर सर्व कर सकते है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल