1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे घर में आसानी से बनाएं पनीर मसाला सैंडविच

Recipe: ऐसे घर में आसानी से बनाएं पनीर मसाला सैंडविच

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Oct 04, 2017 02:27 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 02:27 pm IST

रोजाना बच्चों के टिफिन में समझ नहीं आता है कि क्या रखें जिसे वह खाएं, तो हम आपको बताते है कि आप लंच बॉक्स में पनीर मसाला सैंडविच दें। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

paneer masala sandwich recipe- India TV Hindi
paneer masala sandwich recipe

रेसिपी डेस्क: आपने कई तह के सैंडविच खाएं होगे, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सभी को पंसद होते है। बड़े क्या बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते है। रोजाना बच्चों के टिफिन में समझ नहीं आता है कि क्या रखें जिसे वह खाएं, तो हम आपको बताते है कि आप लंच बॉक्स में पनीर मसाला सैंडविच दें। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

सामग्री

1. एक कपा कसा हुआ पनीर
2. एक चम्म्च अदरक-लहसुन का पेस्ट
3. आधा चम्म्च जीरा
4. दो हरी मिर्च कटी हुई
5. एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च
6. एक चम्मच गरम मसाला
7. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
8. एक चम्म्च धनिया पाउडर
9. आधा चम्म्च चाट मसाला
10. ब्रेड
11. दो चम्मच ऑयल
12. बटर सेंकने के लिए

ऐसे बनाएं
सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म होने दें। जब वो गर्म हो जाएं तो उसमें जीरा डालें फिर अदरक लहसुन पेस्ट डालें। इसके बाद इसमें सभी मसाले डाल दें और फ्रार्ई कर लें। इसके बाद इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह से भुन लें। अब एक ब्रेड लेकर उसमें ये मिश्रण रखें और ऊपर से दूसरे ब्रेड से बंद कर दें। इसके बाद इसे सैंडविच मैकर में बटर लागकर ब्रेड रखें और सेंक लें। आपके पनीर मसाला सैंडविच बनकर तैयार है। इन्हें आप धनिया की हरी चटनी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल